ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी पर प्रदेशवासियों</strong><strong>को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं</strong> • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा  कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, जिला स्वच्छता समिति, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण समिति के संदर्भ में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न  • KVS 53rd National Cricket Championship: Delhi Triumphs Over Chennai to Become Champion • दिल्ली संस्थान में छात्राओं के साथ उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला: चैतन्यानंद सरस्वती पर आरोप • खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण • राष्ट्रवादी पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छुट्टा पशु, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत पांच मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन • गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों से था आचार्य धर्मेंद्र का संबंधः योगी • उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत: मुख्यमंत्री • <strong>मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी पर प्रदेशवासियों</strong><strong>को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं</strong> • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा  कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, जिला स्वच्छता समिति, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण समिति के संदर्भ में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न  • KVS 53rd National Cricket Championship: Delhi Triumphs Over Chennai to Become Champion • दिल्ली संस्थान में छात्राओं के साथ उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला: चैतन्यानंद सरस्वती पर आरोप • खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण • राष्ट्रवादी पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छुट्टा पशु, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत पांच मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन • गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों से था आचार्य धर्मेंद्र का संबंधः योगी • उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत: मुख्यमंत्री •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मोहम्दाबाद गोहना तहसील में डीएम की दो टूक: हर फरियादी को मिलेगा न्याय, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

D

Dainik India News

• 6349 views
मोहम्दाबाद गोहना तहसील में डीएम की दो टूक: हर फरियादी को मिलेगा न्याय, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।
तहसील मोहम्दाबाद गोहना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय प्रशासनिक सक्रियता का सशक्त उदाहरण बन गया, जब जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र स्वयं फरियादियों की पीड़ा सुनते नजर आए। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की भीड़ और समस्याओं की गंभीरता यह बता रही थी कि आम जनता प्रशासन से कितनी उम्मीदें लगाए बैठी है।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं, 04 गंभीर शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों को फाइलों में दबाने की प्रवृत्ति अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से जुड़ी 57, पुलिस विभाग से संबंधित 10, जबकि शेष शिकायतें अन्य विभागों से जुड़ी रहीं। राजस्व मामलों की अधिकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने विशेष सख्ती दिखाई और राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है। प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह शिकायतकर्ता को बार-बार तहसील और कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर न करे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इलामारन, उप जिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी और जिलाधिकारी की सख्ती ने समाधान दिवस को वास्तव में “संपूर्ण समाधान” की दिशा में एक मजबूत कदम बना दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!