ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
युवती से मोबाइल लूट का पर्दाफास • बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी • उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम • महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को लेकर CBI हरिद्वार पहुंची • पारिवारिक शुभचिन्तक श्री ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री व श्रीमती नम्रता पाठक जी से आत्मीय भेंट -जेपी सिंह • गाजियाबाद में योगी : गरीबों के लिए बन रहे घर देखने पहुंचे , हिंडन का नया पुल भी देखा • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अभयानंद सरस्वती जी महाराज • शिव की नगरी में बोले मुख्‍यमंत्री योगी - काशी प्राचीन काल से शिक्षा की नगरी रही • युवती से मोबाइल लूट का पर्दाफास • बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी • उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम • महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को लेकर CBI हरिद्वार पहुंची • पारिवारिक शुभचिन्तक श्री ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री व श्रीमती नम्रता पाठक जी से आत्मीय भेंट -जेपी सिंह • गाजियाबाद में योगी : गरीबों के लिए बन रहे घर देखने पहुंचे , हिंडन का नया पुल भी देखा • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अभयानंद सरस्वती जी महाराज • शिव की नगरी में बोले मुख्‍यमंत्री योगी - काशी प्राचीन काल से शिक्षा की नगरी रही •
उत्तर प्रदेश सरकार English

हाथरस: प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, 59 अश्लील वीडियो मिलने से मचा हड़कंप

D

Dainik India News

• 6461 views
हाथरस: प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, 59 अश्लील वीडियो मिलने से मचा हड़कंप

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली/हाथरस: पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश पर छात्राओं के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके मोबाइल से 59 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें कुछ वीडियो कथित रूप से अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड किए गए थे। मामले के उजागर होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है, वहीं पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

करीब एक माह पहले केंद्रीय महिला आयोग और पुलिस प्रशासन को एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया था, जिसमें डॉ. रजनीश पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ फोटो भी बरामद किए, जिनमें प्रोफेसर छात्राओं के साथ अनुचित हरकतें करता नजर आ रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जांच में शिकायत के कुछ तथ्य सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं।

छात्राओं को लालच देकर बनाता था वीडियो

बताया जा रहा है कि डॉ. रजनीश परीक्षा में नंबर बढ़ाने और नौकरी दिलाने का लालच देकर छात्राओं को अपने जाल में फंसाता था। वह खुद अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

कॉलेज प्रशासन ने किया निलंबित

कॉलेज के सचिव ने डॉ. रजनीश के निलंबन का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में उन्हें कॉलेज में निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहना होगा और प्राचार्य की अनुमति के बिना शहर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने की कठोर दंड की मांग

https://twitter.com/Rashtriyas24710/status/1901921600296849915?t=XBTzJ1TqPE3Tx4Ec8_N76Q&s=09

इस घटना को लेकर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन ने इसे शिक्षण संस्थानों की गरिमा के खिलाफ घिनौना अपराध करार दिया है और प्रदेश सरकार से मांग की है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।

यह मामला शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और नैतिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है, हालांकि सामाजिक दबाव के चलते कई छात्राएं सामने आने से हिचक रही हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!