ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष का संदेश: राष्ट्र रक्षा और महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय प्रतीक • ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव • कलारीपट्टू जनपदीय प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज शीर्ष पर • यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार • गुड्डू अंसारी ने अपने आत्मीय जनों को अभिवादन करते हुए मनाया जन्म दिन • योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास • नेटवर्क मार्केटिंग क्यों करना चाहिए-संदीप सोनी एमडी बसूबेदा • प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण • रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष का संदेश: राष्ट्र रक्षा और महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय प्रतीक • ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव • कलारीपट्टू जनपदीय प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज शीर्ष पर • यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार • गुड्डू अंसारी ने अपने आत्मीय जनों को अभिवादन करते हुए मनाया जन्म दिन • योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास • नेटवर्क मार्केटिंग क्यों करना चाहिए-संदीप सोनी एमडी बसूबेदा • प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण •
लेख / शोध English

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हजरतगंज में विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह आयोजित

D

Dainik India News

• 6266 views
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हजरतगंज में विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह आयोजित

दैनिक इंडिया न्यूज़,खनऊ। सेवा पखवाड़ा के तहत हजरतगंज स्थित सहकारिता भवन में विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ प्रदेश महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा अभियान संयोजक एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, कांता कर्दम, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल और अमित वाल्मीकि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ नगर निगम को तीसरा स्थान मिलने के उपलक्ष्य में महापौर सुषमा खर्कवाल को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त अर्जुन अवॉर्डी अर्चना गोयल, माधुरी सक्सेना, विजय सिंह चौहान, जसविंदर सिंह भाटिया, जीतू राय, रनवीर सिंह और गौरव खन्ना को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले सुभाष बाबू माहेश्वरी, सपना सिंह, राम नारायण, सरदार परमिंदर सिंह, धर्मवीर सिंह बग्गा, अवधेश कुमार साहू, डॉ. निहित, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सोमप्रकाश कुशवाहा, डॉ. श्वेता मिश्रा, डॉ. रीना गुप्ता, शशि मिश्रा और रविंद्र कुमार को सम्मान प्रदान किया गया। हस्तशिल्प क्षेत्र में पंकज वर्मा, गरिमा शुक्ला, पुष्पा देवी, विजय कुमार, तृप्ति गुप्ता और सुरेंद्र कुमार को विशेष सम्मान मिला। वहीं कृषि क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत कृषक देवनारायण पटेल, शिव कुमार और रमेश कुमार वर्मा का भी अभिनंदन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे कई कार्यक्रम शामिल हैं। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि समाज में सेवा कार्यों के माध्यम से सक्रिय संगठन है। कोविड काल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के बीच रहकर सेवा की, जबकि अन्य दल वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने में लगे थे।

उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर, “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता जनजागरण जैसे कार्यक्रम सेवा ही संगठन की परंपरा को सशक्त करते हैं। खेलों के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है और मेरठ में उत्तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने’ के संकल्प को पार्टी हर स्तर पर आगे बढ़ा रही है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2029 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में 18 प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, फिट इंडिया कार्यक्रम और नमो मैराथन जैसे आयोजन पूरे प्रदेश में किए गए हैं। लाखों लोगों ने स्वास्थ्य शिविरों से लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि आज समाज के उन विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!