ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न   वर्षों से खाना न खा पाने की दिक्कत जटिल सर्जरी से हुई दूर यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । जिले में शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा टूटा रिकॉर्ड : 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक क्रेडिट आउटरीच कैंप का हुआ आयोजन KVS 53rd National Cricket Championship: Delhi Triumphs Over Chennai to Become Champion जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न   वर्षों से खाना न खा पाने की दिक्कत जटिल सर्जरी से हुई दूर यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । जिले में शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा टूटा रिकॉर्ड : 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक क्रेडिट आउटरीच कैंप का हुआ आयोजन KVS 53rd National Cricket Championship: Delhi Triumphs Over Chennai to Become Champion
उत्तर प्रदेश सरकार English

32 हजार करोड़ से ब्रज में लौटेगी द्वापर सी भव्यता : सीएम योगी 

D

Dainik India News

37 views
32 हजार करोड़ से ब्रज में लौटेगी द्वापर सी भव्यता : सीएम योगी 

सार

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को किया संबोधित

काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही मथुरा में बनना चाहिए बांके बिहारी का धाम : योगी 

ब्रज तीर्थ विकास परिषद से बदल रही मथुरा-वृंदावन की सूरत 

सीएम ने मथुरा नगर निगम के लिए जनता से मांगा पूर्ण बहुमत

बोले सीएम - पहले होता था मथुरा की पवित्रता से खिलवाड़

जवाहर बाग कभी था गुंडों का अड्डा, कोसी कला में होते थे दंगे, आज दोनों की सूरत बदल गई : योगी 

विस्तार

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज । आजादी के बाद से विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में लचर और भ्रष्टाचारयुक्त व्यवस्था ने मथुरा के विकास को रोक के रखा था। 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन और फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन ने मथुरा में समग्र विकास की कार्ययोजना को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज यहां 32 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं, जिस दिन ये योजनाएं धरातल पर उतर जाएंगी, उस दिन यहां द्वापर युग की भव्यता और दिव्यता दिखाई देगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद यूपी में 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अकेले ब्रज क्षेत्र में ही 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान में नगर निगम चुनाव के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां एक बार फिर ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए आप सभी से अपील करने आया हूं। 

निश्चित समय में पूर्ण हो रहीं योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि हमारी सरकार ने 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन करके यहां के समग्र विकास की कार्य योजना को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। आज भारत बदल चुका है, तो हम भी बदलाव की इस प्रक्रिया में मौन नहीं रह सकते। इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े बड़े प्रोजेक्ट, एयरपोर्ट, आईआईटी, एम्स जैसे निर्माण आज निश्चित समय में पूरे होते हैं। विरासत का सम्मान होता है। काशी, अयोध्या, केदारनाथ, महाकाल का पुनरोद्धार होता है। ये नया भारत है। इस नये भारत के सामर्थ्य के साथ हमें यूपी के सामर्थ्य को जोड़ना है। 

बिना भेदभाव विकास कार्यों को आगे बढ़ाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिना भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। 38 हजार से अधिक परिवारों को आवास की सुविधा दी गई। यहां के 20 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर को स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। पहले गरीबों को उजाड़ा जाता था, व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। आज गरीब को मकान और स्वनिधि का लाभ दिया जा रहा है। निराश्रित महिला, दिव्यांगजन, वृद्धजनों को पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। 2017 से पहले पार्टी विशेष के लोग तमंचा लेके घूमते थे। आज युवाओं के हाथों में टैबलेट हैं। पहले शोहदों का आतंक होता था, आज सेफ सिटी है। पहले कूडे के ढेर होते थे, आज स्मार्ट सिटी हैं। पहले छिनैती, डकैती होती थी, आज आई ट्रिपल सी का गठन किया गया है, जहां से सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक की मॉनीटरिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की एक ही युक्ति, अपराधियों और गंदगी से मिले प्रदेश की मुक्ति।  

32 हजार करोड़ की चल रहीं परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवाहरबाग कभी गुंडागर्दी का अड्डा बना हुआ था। आज स्थिति आप सबके सामने है। पहले कोसी कला में दंगा होता था। आज यहां पेप्सिको का प्लांट लग चुका है। जिस मथुरा-वृंदावन में कभी मांस-मदिरा की बिक्री होती थी, हमने उसपर पूरी तरह से रोक लगा दी। यहां की पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जा सकती। आज तीर्थ स्थल घोषित होते ही यहां बड़े स्तर पर कार्ययोजना के साथ काम हो रहा है। 84 कोसी परिक्रमा केवल अयोध्या में ही नहीं ब्रज में भी होने जा रही है। इस समय ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए 32 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं। जब ये जमीन पर दिखाई देने लगेंगी उस दिन यहां द्वापर युग जैसी भव्यता और दिव्यता दिखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद अब मथुरा के नवनिर्माण की दिशा में कार्य हो रहे हैं। जैसे काशी में काशी विश्वनाथ धाम बन गया। ऐसे ही बांके बिहारी के धाम का कार्य आगे बढ़ना चाहिए। हमें बरसाना, गोकुल, गोवर्धन को उसके पुरातन स्वरूप जैसी भव्यता देना है। ये हम सबकी जिम्मेदारी है। ये नगर निकाय चुनाव इसी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। 

इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद हेमा मालिनी, मथुरा से महापौर पद प्रत्याशी विनोद अग्रवाल सहित सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के चेयरमैन पद प्रत्याशी और वार्ड से पार्षद पद प्रत्याशी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!