ब्रेकिंग न्यूज़
पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह • तीन अभियुक्तों को सुनाई गई मृत्युदण्ड की सजा • इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया • वैश्विक अस्थिरता के मध्य प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा संदेश—आत्मनिर्भरता की ओर निर्णायक संकेत • सीएम योगी के निर्देश का असर, कृष्ण जन्मभूमि से हटे लाउडस्पीकर-गोरखनाथ मंदिर में आवाज हुई कम • 76वें सेना दिवस पर धूमधाम - लखनऊ ने देखा सेना का शौर्य- जे पी सिंह • अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विवि के कुलपति ने फहराया तिरंगा-जेपी सिंह • विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” • लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह • तीन अभियुक्तों को सुनाई गई मृत्युदण्ड की सजा • इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया • वैश्विक अस्थिरता के मध्य प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा संदेश—आत्मनिर्भरता की ओर निर्णायक संकेत • सीएम योगी के निर्देश का असर, कृष्ण जन्मभूमि से हटे लाउडस्पीकर-गोरखनाथ मंदिर में आवाज हुई कम • 76वें सेना दिवस पर धूमधाम - लखनऊ ने देखा सेना का शौर्य- जे पी सिंह • अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विवि के कुलपति ने फहराया तिरंगा-जेपी सिंह • विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” •
उत्तर प्रदेश सरकार English

व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी

D

Dainik India News

• 5353 views
व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ शानदार रोड कनेक्टिविटी की 10 हजार करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

जीआईएस की सफलता में सुरक्षा के माहौल के साथ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री

दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर, 13 मार्च। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शानदार रोड कनेक्टिविटी के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 18 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 12 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व 6 का लोकार्पण किया। ये सभी परियोजनाएं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की हैं। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट व्यापक निवेश की संभावनाएं बढ़ा रहा है। 

महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आने में सुरक्षा के माहौल के साथ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रस्तावों को आगे बढ़ाकर तीन वर्ष में हम एक करोड़ नौजवानों को नौकरी व रोजगार देने में सफल होंगे। युवाओं को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। 

पीएम मोदी की प्रेरणा से पूरे देश मे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत नेटवर्क नजर आ रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जाता है। देश में मजबूती के साथ हाइवे निर्माण हो रहा है। गडकरी जी ने इसकी रफ्तार को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। दुनिया अचंभित है कि कैसे  सदी की सबसे बड़ी महामारी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से उभरते हुए आगे बढ़ रही है। इसका आधार मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। 

मोदी जी-गडकरी जी ने की है यूपी की भरपूर मदद

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी और श्री गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती में यूपी की भरपूर मदद की है। गडकरी जी ने गत दिनों बलिया में सात हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी तो आज गोरखपुर में आकर 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को पूर्ण करने में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करने को संकल्पित है। 

इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ रहे विरासत के स्थलों को

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन का भी अहम पड़ाव है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से लेकर उनके बचपन की स्थली कपिलवस्तु और श्रावस्ती को जोड़ने का कार्य हो रहा है। हजारों वर्षों की विरासत और जिस मार्ग से माता जानकी प्रभु श्रीराम के साथ अयोध्या गई थीं, उस रामजानकी मार्ग को फोर लेन कर  गडकरी जी ने रामायण काल के संबंधों से जोड़ने का अभिनव प्रयोग किया है। अयोध्या छावनी से लेकर सीतामढ़ी, जनकपुर तक फोरलेन की सौगात भुला दिए गए विरासत का संरक्षण और सम्मान है। सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा महानगर गोरखपुर आसपास के जिलों समेत बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों तक के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहां से बिहार और नेपाल तक की कनेक्टिविटी के लिए नए बाईपास की सौगात मिली है। 

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!