ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न • यूपी विधान सभा के अध्यक्ष, श्री ह्नदय नारायण दीक्षित ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष पद पर श्री नितिन अग्रवाल को चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी • तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन • सीएम का विपक्ष पर हमला कहा-आपके लिए गरीब वोट बैंक हो सकता है, हमारे लिए वो परिवार का हिस्सा • समर्पण दिवस: दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में भारत की दिशा-डॉ महेंद्र सिंह • मुख्यमंत्री ने प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की • शांति भंग की आशंका में कुल 25 व्यक्ति व 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न • यूपी विधान सभा के अध्यक्ष, श्री ह्नदय नारायण दीक्षित ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष पद पर श्री नितिन अग्रवाल को चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी • तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन • सीएम का विपक्ष पर हमला कहा-आपके लिए गरीब वोट बैंक हो सकता है, हमारे लिए वो परिवार का हिस्सा • समर्पण दिवस: दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में भारत की दिशा-डॉ महेंद्र सिंह • मुख्यमंत्री ने प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की • शांति भंग की आशंका में कुल 25 व्यक्ति व 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी •
उत्तर प्रदेश English

बच्चे ने ग्राहक के थैले से उड़ाए ढाई लाख

D

Dainik India News

• 6956 views

उदयराज/डीडी इंडिया

मेरठ,। सरधना कस्बे के शहीद द्वार गेट स्थित पीएनबी शाखा के अंदर से एक बच्चा ग्राहक के थैले सहित ढाई लाख रुपये उड़ाकर चंपत हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस आरोपित का सुराग नहीं लगा सकी थी।मोहल्ला नवाबगढ़ी निवासी मुन्ना पुत्र फारूक ने बताया कि उसकी नवाबगढ़ी में पावरलूम की फैक्ट्री है। बीते दिनों उसने खतौली में रोडवेज के पीछे एक प्लाट बेचा था। जिसकी अग्रिम राशि करीब ढाई लाख रुपये मिली थी। मुन्ना ने बताया कि वह गुरुवार को पीएनबी शाखा में थैले में करीब ढाई लाख रुपया लेकर जमा करने अपने दो छोटे बच्चों के साथ पहुंचा था। उसने अपने एक बेटे को बाहर बाइक पर बैठा दिया औैर छोटे बेटे को शाखा में अंदर ले गया। इसके बाद वह बेटे के पास कुर्सी पर रुपयों से भरा थैला रखकर टेबल पर बैंक की पर्ची भरने लगा। जब उसने चंद सेकेंड बाद कुर्सी पर देखा तो रुपयों से भरा थैला नहीं थी। शोर मचाने पर हंगामा खड़ा हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी खंगाले। जिसमें मुंह पर नकाब बांधे एक बच्चा थैला ले जाते नजर आ रहा है।पीएनबी बैंक शाखा के प्रबंधक सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित के थैले में कितने रुपये थे। यह कहना मुश्किल है। लेकिन, सीसीटीवी में एक शातिर बच्चा करीब बीस मिनट तक बैंक के बाहर और एटीएम में घूमता दिख रहा है। जब पीड़ित बैंक के अंदर आ रहा था। तभी एक संदिग्ध युवक बच्चे को इशारा करते दिखा। हालांकि, सीसीटीवी में एक युवक करीब तीन बार रुपया जमा कराने के लिए लाइन में लगा दिखा है। इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!