ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
'अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा शांत करेगी 'अध्यात्म मंजरी" अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबन्धन एवं सेवा के रूप में स्थापित किये जाने की आवश्यकता:सीएम “स्मार्ट मीटरों पर फूटा जनाक्रोश, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब जवाबदेही पर टिकी प्रदेश की निगाहें मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें : सीएम योगी C&AG ने जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में निभाई अहम भूमिका: लोकसभा अध्यक्ष 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, 2 अक्टूबर के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने लखनऊ हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी व स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया 'अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा शांत करेगी 'अध्यात्म मंजरी" अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबन्धन एवं सेवा के रूप में स्थापित किये जाने की आवश्यकता:सीएम “स्मार्ट मीटरों पर फूटा जनाक्रोश, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब जवाबदेही पर टिकी प्रदेश की निगाहें मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें : सीएम योगी C&AG ने जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में निभाई अहम भूमिका: लोकसभा अध्यक्ष 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, 2 अक्टूबर के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने लखनऊ हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी व स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया
उत्तर प्रदेश सरकार English

ओमप्रकाश राजभर ने मेदांता पर लगाया लूट का आरोप

D

Dainik India News

3459 views
ओमप्रकाश राजभर ने मेदांता पर लगाया लूट का आरोप

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ, 12 अप्रैल । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी ने गुरुवार की रात राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया था। अपनी मां को खोने के बाद चार दिन में चार लाख का बिल अस्पताल द्वारा बनाए जाने पर मंत्री राजभर ने सवाल उठाए हैं।

राजभर ने कहा कि मां की 22 दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने थी और उनका उपचार चल रहा था। चार दिन पूर्व उन्हें दोनों बेटे अरविन्द राजभर व अरुण राजभर से कहा कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दो। उन्होंने यहां पर मेदांता अस्पताल में चार दिन पूर्व उन्हें भर्ती कराया। जहां उनकी मौत के बाद मात्र चार दिनों में चार लाख का लम्बा-चौड़ा बिल थामा दिया गया।

राजभर ने अस्पताल प्रबंधन के बिल पर सवाल खड़ा करते हुए उपचार में भी बिना आरोप लगाए ही कहा कि मां यहां बोलते हुए आई थी। अस्पताल में चार दिन में चार लाख का बिल बना दिया लेकिन मां को होश तक नहीं आया। अस्पताल में जांच के नाम पर मोटी फाइल बना डाला है। मंत्री द्वारा मां की मौत के बाद बिल को लेकर उठाए गए सवाल के बाद एक बार फिर से मेदांता अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। अस्पताल में पहले भी बिल को लेकर मरीजों के परिजन सवाल उठा चुके हैं। वहीं कई बार तो नोकझोंक तक की नौबत तक पहुंच चुकी हैं।

वहीं पर आम लोगों का कहना है कि सरकार के मंत्रियों को सोचना चाहिए अगर सरकारी अस्पतालों में उनके लिए अच्छी व्यवस्था नहीं हो सकती है तो सामान्य लोगों का क्या होगा यह विचार करने का विषय है।

सीएम योगी ने जताया शोक

योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की । सीएम योगी सोशल साइट एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री ओपी राजभर जी की पूज्य माता जी के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूँ।ॐ शांति!

बता दें कि ओपी राजभर की मां जितना देवी का अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार को) वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। इससे पहले लखनऊ के एक अस्पताल पर अपनी मां के इलाज को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि चार दिन में अस्पताल ने चार लाख रुपये ले लिए लेकिन उन्हें होश नहीं आया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!