ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या में इतिहास का पुनरारोपण : धर्मध्वजा के आरोहण ने राष्ट्र-चेतना को पुनः प्रज्वलित किया मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया आदित्य बिड़ला फैशन के लेनिन क्लब के विशिष्ट प्रतिष्ठान का एक्सपीरियन भवन मे संजय सेठ राज्य सभा सदस्य के किया उद्घाटन- जे पी सिंह शाति एवं सुरक्षा ब्यवस्था के दृष्टिगत श्री रामकुमार पुलिस उपनिदेशक वाराणसी जोन व श्री अखिलेश कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ व जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक मऊ नें किया रुट मार्च सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया "समर्पण वृद्धाश्रम" मे असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रण तथा सहयोग की अपेक्षा - जितेन्द्र प्रताप सिंह 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत की संसद में 10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन संसद भवन, नई दिल्ली, 23-24 सितंबर 2024 अयोध्या में इतिहास का पुनरारोपण : धर्मध्वजा के आरोहण ने राष्ट्र-चेतना को पुनः प्रज्वलित किया मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया आदित्य बिड़ला फैशन के लेनिन क्लब के विशिष्ट प्रतिष्ठान का एक्सपीरियन भवन मे संजय सेठ राज्य सभा सदस्य के किया उद्घाटन- जे पी सिंह शाति एवं सुरक्षा ब्यवस्था के दृष्टिगत श्री रामकुमार पुलिस उपनिदेशक वाराणसी जोन व श्री अखिलेश कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ व जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक मऊ नें किया रुट मार्च सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया "समर्पण वृद्धाश्रम" मे असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रण तथा सहयोग की अपेक्षा - जितेन्द्र प्रताप सिंह 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत की संसद में 10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन संसद भवन, नई दिल्ली, 23-24 सितंबर 2024
उत्तर प्रदेश सरकार English

राजधानी को 1,450 करोड़ की 352 विकासयोजनाओं का उपहार

D

Dainik India News

22 views
राजधानी को 1,450 करोड़ की 352 विकासयोजनाओं का उपहार

जनपद के चौराहों के री-मॉडलिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की शुरुआत

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कॉल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जनपद लखनऊ के विकास से सम्बन्धित 1,450 करोड़ रुपये की 352 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को एक पौधा, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद लखनऊ में राजधानी के अनुरूप विकास की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। श्रद्धेय अटल जी ने जनपद लखनऊ के सांसद के रूप में विकास की जिन परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए जिस सपने को देखा था, उन परियोजनाओं को आज धरातल पर उतारा जा रहा है। श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल में ही जनपद लखनऊ के जीवन की लाइफलाइन शहीद पथ बना था। जब अटल जी प्रधानमंत्री थे, तब श्री राजनाथ सिंह केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री थे। उस समय पूरे देश में सड़क निर्माण कार्य के साथ ही, शहीद पथ की सौगात भी जनपद लखनऊ को प्राप्त हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय लाल जी टण्डन जी ने भी जनपद लखनऊ के विकास हेतु श्रद्धेय अटल जी के सपने को जमीनी धरातल पर उतारने के प्रयास प्रारम्भ किए थे। स्मार्ट सिटी लखनऊ को स्मार्ट सुविधाएं मिल सके, यह सौगात देने हेतु केन्द्रीय रक्षा मंत्री जी आज यहां आए हैं। उन्होंने यूपीजीआईएस-2023 के पूर्व भी जनपद को विकास की सौगात प्रदान की थी। जनपद लखनऊ की यातायात से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या का रास्ता लखनऊ विकास प्राधिकरण निकाल रहा है। 7,570 हजार करोड़ रुपये से अधिक की ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के प्रथम फेज का शिलान्यास कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ है। यह लखनऊ के यातायात की समस्या का स्थायी समाधान निकालेगी। यह आई0आई0एम0 से लेकर किसान पथ को जोड़ने का एक बेहतरीन मार्ग होगा। गोमती नदी के दोनों तटों को जोड़कर इसके सौन्दर्यीकरण व रिवरफ्रण्ट की कार्यवाही के साथ यह नयी सौगात मिलने जा रही है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने इस कार्य की डीपीआर बनाने का आदेश दिया था, वह जमीनी धरातल पर उतरने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का निर्माण लखनऊ विकास प्राधिकरण के माध्यम से होने जा रहा है। एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे का उद्घोष करने वाले डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृतियां लखनऊ से जुड़ी हैं। देश की संविधान सभा के प्रखर सदस्य और भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उनका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा। डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद के प्रखर प्रवक्ता के रूप में जाने जाते हैं। अन्त्योदय की भावना, विकास की योजनाओं का लाभ हर गांव, गरीब, किसान को बिना भेदभाव के पहुंचे, इसके शिल्पी पं0 दीन दयाल उपाध्याय थे। पं0 दीन दयाल उपाध्याय, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं समरसता व समन्वय के आदर्श पुरुष श्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा के साथ बनने वाला राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का शिलान्यास कार्यक्रम भी आज सम्पन्न हुआ है।

स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत लखनऊ शहर में अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित नये पार्क प्रदान किए जाने के कार्यक्रम बनाए गए हैं। इनमें म्युजिकल फाउण्टेन, 5डी मोशन चेयर एवं फ्रेग्रेंस पार्क, थीम पार्क/वेस्ट टू आर्ट पार्क एवं हैपीनेस पार्क, तकनीकी पार्क नये विजन के साथ लखनऊ वासियों को प्रदान किए जाएंगे। हेरिटेज मार्गों पर फसाड लाइटिंग का शिलान्यास कार्य भी सम्पन्न हो रहा है।

लखनऊ में गरीबों के आवास हेतु रक्षा मंत्री जी के कर-कमलों से लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्यक्रम सम्पन्न हुए हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण व सुविधाओं से सम्पन्न करने के साथ ही 02 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास, बटलर झील व काला पहाड़ झील के सौन्दर्यीकरण की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। प्रशासन द्वारा सड़कों एवं मुख्य चौराहों का सौन्दर्यीकरण, यू0पी0जी0आई0एस0 एवं जी-20 सम्मेलन के दौरान किया गया था। आज जनपद के चौराहों के री-मॉडलिंग कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाने की शुरुआत हुई है।
विकास एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। विकास के साथ आत्मीयता शासन-प्रशासन के साथ-साथ आम जनमानस के मन में भी होनी चाहिए। हमें सुरक्षा के साथ-साथ सुशासन के लक्ष्य को भी प्राप्त करना है। सरकार जनमानस के साथ मिलकर कार्य करती है तो उसके परिणाम कई गुना आगे बढ़ते हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनायी है। भारत के नेतृत्व में जी-20 समूह एवं शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षता के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक नागरिक के रूप में सभी का दायित्व बनता है कि हम भारत की सफलता से जुड़कर कार्य करें, जिससे भारत को वर्ष 2047 तक दुनिया की एक महाशक्ति बनाने एवं विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार कर सकें। इसी क्रम में विकास की यह परियोजनाएं राजधानी लखनऊ को प्राप्त हो रही हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!