ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
चोरी के दो मोबाइल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार – • हरदोई पुत्री अकरशइका उर्फ शिवि आयु 13 वर्ष पड़ोस में बेलपत्र तोड़ने गई थी 25/7 /2023 से नहीं पता • 60 नामांकन पत्रों में 15 नामांकन पत्र पाए गए अवैध • तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह • यूपी में कोई भी अपराधी  स्वच्छंद नहीं, या तो जेल में है या फिर मारा गया: मुख्यमंत्री • ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister • छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज • बुनियादी सुविधाओं से वंचित वार्ड नम्बर दस • चोरी के दो मोबाइल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार – • हरदोई पुत्री अकरशइका उर्फ शिवि आयु 13 वर्ष पड़ोस में बेलपत्र तोड़ने गई थी 25/7 /2023 से नहीं पता • 60 नामांकन पत्रों में 15 नामांकन पत्र पाए गए अवैध • तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह • यूपी में कोई भी अपराधी  स्वच्छंद नहीं, या तो जेल में है या फिर मारा गया: मुख्यमंत्री • ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister • छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज • बुनियादी सुविधाओं से वंचित वार्ड नम्बर दस •
Uncategorized English

वनदेवी में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

D

Dainik India News

• 6884 views
वनदेवी में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

निर्माण कार्य को समयांतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा वनदेवी में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।
वनदेवी में वनदेवी पार्क के जीर्णोद्धार एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य हेतु कार्यदाई संस्था पैकफेड नामित है।इस पूरी परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 552.74 लाख रुपए है, जिसके अंतर्गत गेस्ट हाउस निर्माण, बाउंड्री वाल, एवं वन देवी पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य कराए जाने हैं।
इस परियोजना के कार्य प्रारंभ की तिथि 5 नवंबर 2019 थी परंतु कुछ विवादों के चलते यह कार्य देरी से शुरू हो सका, जिसके पूर्ण होने की तिथि दिसंबर 2023 है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की। उन्होंने निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच भी अधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. से करवाई। निर्माण के दौरान मिट्टी भराई का कार्य भी चल रहा था, जिसके उठान के बारे में जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार से जानकारी लेते हुए इसका पूर्ण विवरण तहसीलदार सदर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वहां कार्य कर रहे मजदूरों के श्रम विभाग में पंजीकरण की स्थिति की भी जानकारी ली, साथ ही मजदूरों के पंजीकरण ना होने की स्थिति में श्रम विभाग में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा वहां पर कार्यरत मजदूरों के छोटे बच्चों को स्कूल में नामांकन हेतु संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क स्थापित कर उनका नामांकन कराने के निर्देश भी संबंधित ठेकेदार को दिये।
क्षतो की ढलाई एक समान ना होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को इसे ठीक करने को कहा, साथ ही शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे, डी.एफ.ओ. अधिशासी अभियंता पैकफेड, अधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. तहसीलदार सदर संजीव कुमार एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!