ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, लिया था नूपूर शर्मा की हत्या का जिम्मा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ विजयदशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल राममय माहौल में सरयू तीरे मकर संक्रांति पर राम नाम संग लगी आस्था की डुबकी  लखनऊ चुनाव प्रचार मे उतरा उत्तराखंड का रणबांकुरा ,लगाई ललकार- विपक्ष पस्त - जितेन्द्र प्रताप सिंह पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, लिया था नूपूर शर्मा की हत्या का जिम्मा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ विजयदशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल राममय माहौल में सरयू तीरे मकर संक्रांति पर राम नाम संग लगी आस्था की डुबकी  लखनऊ चुनाव प्रचार मे उतरा उत्तराखंड का रणबांकुरा ,लगाई ललकार- विपक्ष पस्त - जितेन्द्र प्रताप सिंह
अपराध English

खेत में मिले युवक व किशोरी के शव

D

Dainik India News

5236 views

उदय राज/ डी डी इंडिया न्यूज

उन्नाव, उन्नाव में अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं है। मंगलवार को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव के बाहर खेत में युवक व किशोरी के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों के पास मिले चप्पल व मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।खेत में युवक तथा युवती के शव मिलने की खबर आस-पास के गांव में फैली तो मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। दोनों के स्वजन ने मौके पर पहुंचकर उनकी कपड़ों से पहचान की। पुलिस ने शवों के पास मिले चप्पल व मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी बांगरमऊ व सीओ ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके 22 वर्षीय बेटे को गांव निवासी एक किशोरी के पिता व भाई ने बीती 12 अक्टूबर की देरशाम पकड़ कर जमकर पीटा था। किसी तरह जान बचाकर अपने घर भाग कर आया। इसके बाद 13 अक्टूबर को सुबह खेत जाते समय किशोरी पक्ष के लोगों ने मेरे पुत्र को पकड़ कर कहीं गायब कर दिया है। काफी खोजने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने बेटे के साथ कोई अनहोनी घटना होने की आशंका जताई थी।वहीं दूसरी ओर 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि गांव का ही युवक उसकी बेटी को बीते 13 अक्टूबर को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। इसके बाद दोनों के शव मंगलवार सुबह धान के खेत में मिले हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। उनकी हत्या आशनाई के चलते किए जाने की चर्चाएं क्षेत्र में हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के स्वजन मौके पर पहुंचे और उनके कपड़ों से पहचान की। जांच में शवों के पास ही किशोरी के चप्पल, युवक व किशोरी के मोबाइल पड़े मिले हैं। शव कंकाल में तब्दील हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!