ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 • <em>मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि श्री जे पी सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जन औषधि योजना के निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न</em> • मेयर सुषमा खरकवाल को मंडलायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई, 110 पार्षदों ने भी ल‍िया वचन • संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा • लोकतंत्र के स्तंभों में अक्सर विधायिका को ही सवालों के घेरे में रहना पड़ता-महाना • स्वतंत्रता दिवस लखनऊ 2025: महानगर विस्तार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा • प्रदेश के विधान मण्डल में आज का दिन महिलासदस्यों के लिए आरक्षित किया गया: मुख्यमंत्री • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 • <em>मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि श्री जे पी सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जन औषधि योजना के निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न</em> • मेयर सुषमा खरकवाल को मंडलायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई, 110 पार्षदों ने भी ल‍िया वचन • संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा • लोकतंत्र के स्तंभों में अक्सर विधायिका को ही सवालों के घेरे में रहना पड़ता-महाना • स्वतंत्रता दिवस लखनऊ 2025: महानगर विस्तार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा • प्रदेश के विधान मण्डल में आज का दिन महिलासदस्यों के लिए आरक्षित किया गया: मुख्यमंत्री •
Uncategorized English

प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा

D

Dainik India News

• 6582 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

उन्नाव, । हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देर शाम युवक ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ प्रेमिका के घर धावा बोला और दरवाजा तोड़कर कार से प्रेमिका को उठा ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसी के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने दोनों को उनके साथियों के साथ मकूर गांव के पास पकड़ लिया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेहंदी खेड़ा निवासी 28 वर्षीय रोहित पुत्र राजकुमार लोध उर्फ टेनी ने सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे छह-सात अज्ञात लोगों कार पर सवार हो उसके घर पहुंचे। जहां उन लोगों ने असलहा के बल पर घर का दरवाजा तोड़ दिया और उसकी पुत्री को जबरन अगवा कर ले गए। इस बीच घर की महिलाओं ने जब उनका विरोध किया तो उन लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। महिलाओं ने आनन फानन घटना की जानकारी उसे व पुलिस को फोन से दी। युवती के अपहरण की बात सुन पुलिस ने भी सर्विलांस सेल को फोन की लोकेशन देने के लिए सक्रिय किया और आरोपित युवक के पिता राजकुमार को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। तभी पुलिस को पता चला की अजगैन कोतवाली के गांव मकूर के पास युवती का अपहरण कर ले जा रही कार खराब हो गई। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही युवती के परिजन तलाश करते हुए मकूर गांव पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया। इस पर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। तभी अजगैन-मोहान मार्ग पर हो रही मारपीट की सूचना किसी ने पीआरवी और अजगैन कोतवाली को दी। इसपर भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंचा और सभी को हिरासत में ले लिया। अजगैन कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया की मामला हसनगंज का था। इसलिए सभी को हसनगंज प्रभारी निरीक्षक को सौंप दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले युवती और युवक लखनऊ में एक साथ पढ़ाई करने जाते थे। एक सप्ताह पूर्व दोनों को गांव के बाहर मिलते हुए युवती के स्वजन ने पकड़ा था। जिसपर दोनों के स्वजन ने आपस में बैठक कर आपसी सुलह समझौता कर लिया था। लोकलाज के कारण युवती के पिता ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। इसके बाद भी युवक ने दबंगई के बल पर इस घटना को अंजाम दे दिया।युवती के पिता की तरफ से तहरीर मिली है। सर्विलांस टीम मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर मकूर के पास से पकड़ा गया है। बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है और दोनों बालिग हैं। जो विधिक कार्रवाई होगी वो की जायेगी। - महेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी हसनगंज

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!