ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह • पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी  • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • UP Budget 2024-25:UP govt will boost Health Sector with schemes worth Rs 27,000 crores • राष्ट्रीय सनातन महासंघ लखनऊ ने प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा एडवोकेट चेम्बर शिलान्यास किया • गौतमबुद्धनगर में सौर ऊर्जा क्रांति: मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन, 5 गीगावॉट यूनिट का शिलान्यास • अवैध कच्ची शराब के साथ 2 महिला अभ्युक्ता गिरफ्तार • कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह • पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी  • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • UP Budget 2024-25:UP govt will boost Health Sector with schemes worth Rs 27,000 crores • राष्ट्रीय सनातन महासंघ लखनऊ ने प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा एडवोकेट चेम्बर शिलान्यास किया • गौतमबुद्धनगर में सौर ऊर्जा क्रांति: मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन, 5 गीगावॉट यूनिट का शिलान्यास • अवैध कच्ची शराब के साथ 2 महिला अभ्युक्ता गिरफ्तार •
Uncategorized English

गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन

D

Dainik India News

• 9061 views
गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ के प्रीतीनगर स्थित वशिष्ठ बाल संस्कारशाला, जो अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशन में संचालित होती है, में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 बच्चों को सम्मानित किया गया।

बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बनाया। व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत बच्चों ने एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया। बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिए मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन गायत्री प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल और वशिष्ठ बाल संस्कारशाला के संयुक्त प्रयास से किया गया। गायत्री शक्तिपीठ, हरिनगर दुगावा, लखनऊ की टोली ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। टोली द्वारा गायत्री दीपमहायज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें प्रीतीनगर के स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, मां गायत्री से विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. आलोक त्रिपाठी, श्री के.बी. सिंह और श्री ज्ञान श्रीवास्तव ने देवपूजन किया और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रहित में कार्य करने और गायत्री मंत्र की उपासना को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथियों का स्वागत श्री शिवम दीक्षित, उमेश जायसवाल और इंद्रेश मिश्र ने किया। कार्यक्रम का समापन वशिष्ठ बाल संस्कारशाला के आचार्य श्री इंद्रेश कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

प्रेरणादायक यह कार्यक्रम बच्चों और समाज के लिए नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बना।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!