ब्रेकिंग न्यूज़
पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच |
हाइलाइट न्यूज़
फैजुल्लागंज में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र • फर्जी वनाधिकारी बन करते थे अवैध वसूूली, तीन गिरफ्तार • यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न • व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी • पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण • मोहम्दाबाद गोहना तहसील में डीएम की दो टूक: हर फरियादी को मिलेगा न्याय, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda • फैजुल्लागंज में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र • फर्जी वनाधिकारी बन करते थे अवैध वसूूली, तीन गिरफ्तार • यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न • व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी • पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण • मोहम्दाबाद गोहना तहसील में डीएम की दो टूक: हर फरियादी को मिलेगा न्याय, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda •
लेख / शोध English

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 6359 views
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

356 मऊ विधानसभा निर्वाचक क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां जारी

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ । जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में 356 मऊ विधानसभा उप-निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर) एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करेंगे कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा फार्म-6, 7 एवं 8 सही ढंग से भरवाए जाएं, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके साथ ही, जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने में बीएलओ को सहयोग प्रदान किया जाए।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि 356 मऊ सीट रिक्त होने के कारण सभी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन एवं दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 02 सितंबर 2025 से 17 सितंबर 2025 तक रहेगी। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 25 सितंबर 2025 तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल मतदेय स्थल 1772 हैं और बीएलओ की संख्या भी उतनी ही है, जबकि सुपरवाइजरों की संख्या 179 है। जनपद में कुल मतदाता 17,28,223 हैं, जिनमें पुरुष 9,11,630, महिला 8,16,538 और थर्ड जेंडर 55 मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 11,329 है (पुरुष 7009 एवं महिला 4320)। इसके अतिरिक्त सर्विस मतदाताओं की संख्या 4600 है, जिनमें पुरुष 4465 एवं महिला 135 हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 356 मऊ में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 493 है। 1200 मतदाताओं के आधार पर संभाजन किए जाने की स्थिति में प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 508 होगी। इसमें 67 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया है, जबकि 15 नए मतदेय स्थल जोड़े गए हैं।

उप जिलाधिकारी सदर अवधेश चौहान ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतदेय स्थलों के संभाजन की सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि समय से बीएलओ को सूची प्रदान की जा सके।

बैठक में संतोष गौतम (बहुजन समाज पार्टी), वीरेंद्र कुमार (सीपीआई), सचिंद्र सिंह (भारतीय जनता पार्टी), रामकरण यादव (कांग्रेस पार्टी), अवधेश मौर्य (आम आदमी पार्टी), रामधनी चौहान (समाजवादी पार्टी), भागवत दिन (वरिष्ठ लिपिक), अरविंद राय (वरिष्ठ लिपिक, निर्वाचन) सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!