ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों को पूर्णगुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री • संस्कृत सप्ताह को राष्ट्रव्यापी जन-जागरण का महाअभियान बनाने की रणनीति तैयार • राष्ट्र निर्माण में मराठी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी • दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थी जल्द से जल्द करा लें अपने आधार का प्रमाणीकरण   • गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार ने जनपद बस्ती में सांसद खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया • Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. • दीवानी न्यायालय में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती • PCOD की समस्या महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती • पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों को पूर्णगुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री • संस्कृत सप्ताह को राष्ट्रव्यापी जन-जागरण का महाअभियान बनाने की रणनीति तैयार • राष्ट्र निर्माण में मराठी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी • दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थी जल्द से जल्द करा लें अपने आधार का प्रमाणीकरण   • गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार ने जनपद बस्ती में सांसद खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया • Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. • दीवानी न्यायालय में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती • PCOD की समस्या महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती •
उत्तर प्रदेश सरकार English

एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को दिया नया आयाम, रोजगार सृजन पर विशेष जोर

D

Dainik India News

• 6699 views
एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को दिया नया आयाम, रोजगार सृजन पर विशेष जोर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर ने राज्य के निर्यात को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में प्रदेश से मुरादाबाद से 15-16 हजार करोड़ रुपये के पीतल उत्पाद, भदोही, मीरजापुर और वाराणसी से 12-14 हजार करोड़ रुपये के कारपेट तथा फिरोजाबाद से 4-5 हजार करोड़ रुपये के ग्लास आइटम्स का निर्यात किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए। विशेष रूप से सीडी रेशियो में पिछड़े 20-25 जिलों में मार्च-अप्रैल माह में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमें विभिन्न कंपनियों को शामिल कर चयनित युवाओं को रोजगार प्रमाणपत्र वितरित किए जाएं। साथ ही, बैंकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि गांवों में बैंकिंग गतिविधियां संचालित करने वाली बीसी सखियों को उनका कमीशन समय पर मिले।

प्रयागराज महाकुंभ-2025 के आयोजन में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न बैंकों ने मेला क्षेत्र में शाखाएं, एटीएम, मोबाइल एटीएम और क्वाइन वेंडिंग मशीनें स्थापित कर श्रद्धालुओं को डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हर 2-3 महीने में तथा जिला स्तरीय बैठक प्रत्येक माह आयोजित हो।

बैठक में अवगत कराया गया कि मार्च 2017 में प्रदेश का कुल बैंकिंग व्यवसाय 12.80 लाख करोड़ रुपये था, जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 29.67 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में बैंकों द्वारा वितरित ऋण 4.05 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जिससे सीडी रेशियो में 13.43% की वृद्धि दर्ज की गई।

इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बैंकर्स कमेटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!