ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करता हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल • विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे छात्र  • प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा: लखनऊ में AIPMA की गोष्ठी में विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन • धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस • दश विद्याओं में एक बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव महा पर्व पर समस्त देश-प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी सिंग • थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करता हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल • विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे छात्र  • प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा: लखनऊ में AIPMA की गोष्ठी में विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन • धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस • दश विद्याओं में एक बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव महा पर्व पर समस्त देश-प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी सिंग • थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे' 

D

Dainik India News

• 6186 views
मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे' 

लोकभवन में बुधवार को नवचयनितों के अंतर्मन से निकले योगी सरकार के प्रति विश्वास के बोल 

सीएम ने जुलाई में भी खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिया था

प्रदर्शन के आधार पर दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को भी यूपी में मिली नौकरी

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।खेलों में भी यूपी की अब अलग पहचान बन चुकी है। पदक लाने वाले खिलाड़ियों को योगीराज में यहां भी राजपत्रित अधिकारी के रूप में नौकरी मिल रही है। सीएम योगी की निष्पक्ष कार्यप्रणाली व अपनी खेलों-प्रतिभा की बदौलत यूपी की माटी की महक दुनिया में महकाने वाले खिलाड़ियों को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से नौकरी मिली। यूपी के खिलाड़ी हों या राज्य से बाहर के,  सिर्फ और सिर्फ खेल में प्रदर्शन ही उनके चयन का आधार बना। नियुक्ति पत्र पाने वाले 233 आरक्षियों ने सीएम योगी के नेतृत्व में हुई निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की न सिर्फ सराहना की, बल्कि विश्वास भी दिलाया कि नौकरी के जरिए जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे और खेल के जरिए यूपी का मान बढ़ाएंगे। आंध्र प्रदेश, केरल,  राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों के खिलाड़ी भी यूपी का हिस्सा बने।  

जुलाई में भी 227 आरक्षियों को खेल कोटे से मिला था नियुक्ति पत्र 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार दो महीने (जुलाई व अगस्त) खेल कोटे से आरक्षियों को नियुक्ति पत्र देकर यूपी पुलिस की नौकरी से जोड़ा। 23 अगस्त को मुख्यमंत्री ने लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 233 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिया तो इसके पहले 8 जुलाई को भी मुख्यमंत्री ने 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया था। यही नहीं, 6 जुलाई को भी मुख्यमंत्री ने खेल के इतर लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 1148 पदों पर नियुक्ति पत्र दिया था। 

बोले नवचयनित:यूपी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हुआ

हरियाणा निवासी जतिन जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका में हुए कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप-2023 जतिन ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि खेल कोटे से उन्हें नौकरी मिली।  यूपी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हुआ। इससे अच्छे खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिला। विश्वास दिलाते हैं कि यूपी के खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर मेडल लाएंगे। 

योगी जैसी सरकार किसी प्रदेश में नहीं 

नवचयनित राजस्थान के मूल निवासी दिनेश चौधरी ने कहा कि योगी जैसी सरकार किसी प्रदेश में नहीं है। निष्पक्ष भर्ती हुई है और सबके सामने पारदर्शिता से कार्य हुआ है। भेदभाव जैसी चीज यहां बिल्कुल भी नहीं है। हमें सिर्फ और सिर्फ अपने चयन के आधार पर ही नौकरी मिली। यह बड़ी बात है। प्रदर्शन ही चयन का मानक बना तो यह सिर्फ योगीराज में ही संभव है।  

पदक लाते रहेंगे, मान बढ़ाते रहेंगे

यूपी के देवरिया निवासी रोइंग खिलाड़ी शोभित पांडेय ने कहा कि निष्पक्ष भर्ती के कारण ही अच्छे खिलाड़ी निकलकर आए हैं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि यूपी के लिए पदक लाने के साथ लोगों को न्याय मिले। हम यूपी के लिए निरंतर खेलों में पदक लाते रहेंगे और अपने गांव-प्रदेश का नाम बढ़ाते रहेंगे। सीएम योगी युवाओं के स्वावलंबन और उनकी प्रतिभा का लाभ यूपी को मिले, इसके लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 

हर खेलों में यूपी के लिए आएंगे पदक 

उत्तराखंड की रहने वालीं खिलाड़ी तनु मलिक ने कहा कि भर्ती के माध्यम से सभी को एकत्र किया गया। जिस प्रकार खेलों में हम सभी ने अभी तक प्रदर्शन किया। कोशिश रहेगी कि विभिन्न खेलों के खिलाड़ी आने वाले समय में भी उसी प्रकार प्रदर्शन कर पदक लाकर यूपी का गौरव बढ़ाते रहें। यह सत्य है कि यूपी में निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ही युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!