ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
राधा रमण मंदिरपरिसर कुंवरपुर मे हुई राम कथा की अमृत वर्षा • संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार • भारत-पाक मैच को लेकर मारामारी, टिकट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट, होटल भी फुल • भारतीय जीवन बीमा निगम के सफलता के 66 वर्ष - नये रंग रूप कलेवर मे - जे पी सिंह • अतीत और भविष्य का अहसास कराने के लिए है आजादी का अमृत महोत्सव-महाना • खुले में सरसों का तेल बेच रहे दुकानदार ने ग्राहक को आड़े हाथ लेते हुए कहा - ए.डी.एम सप्लाई हो या फ़ूड इंस्पेक्टर कोई हमारा कुछ नही कर पायेगा • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न • संस्कृतभारती बाराबंकी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर - जितेन्द्र प्रताप सिंह • राधा रमण मंदिरपरिसर कुंवरपुर मे हुई राम कथा की अमृत वर्षा • संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार • भारत-पाक मैच को लेकर मारामारी, टिकट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट, होटल भी फुल • भारतीय जीवन बीमा निगम के सफलता के 66 वर्ष - नये रंग रूप कलेवर मे - जे पी सिंह • अतीत और भविष्य का अहसास कराने के लिए है आजादी का अमृत महोत्सव-महाना • खुले में सरसों का तेल बेच रहे दुकानदार ने ग्राहक को आड़े हाथ लेते हुए कहा - ए.डी.एम सप्लाई हो या फ़ूड इंस्पेक्टर कोई हमारा कुछ नही कर पायेगा • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न • संस्कृतभारती बाराबंकी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर - जितेन्द्र प्रताप सिंह •
उत्तर प्रदेश English

सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने मनाया बाल दिवस मेला, दिन भर मनोरंजक गतिविधियां चलीं

B

Bhargav Bhargav

• 7292 views
सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने मनाया बाल दिवस मेला, दिन भर मनोरंजक गतिविधियां चलीं

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ

सीएसडी सहारा ग्लोबल एकेडमी के सहयोग से सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने बाल दिवस की पूर्व संध्या पर बाल दिवस मेला का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उक्त अवसर पर श्रीमती कुमकुम रॉय चौधरी, सीएसडी- सहारा जूनियर जंक्शन और सीएसडी- सहारा ग्लोबल अकैडमी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सहारा इंडिया परिवार, प्रियंका सरकार, टियाना सरकार व सुरवरा सरकार उपस्थित रहीं।

बाल दिवस के अवसर पर मैजिक शो, कठपुतली शो, विभिन्न शिक्षण कार्यशालाएं और रंग-बिरंगी सजावटों के साथ बच्चों ने दिन भर मौज-मस्ती भरी गतिविधियों का आनंद लिया।

मैजिक शो बच्चों में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करते हैं क्योंकि बच्चे ऐसी चीज़ से प्रेरित होते हैं जो उन्हें संभावना से परे लगती हैं। बाल-मस्तिष्क कठपुतली शो में कठपुतलियों की नकल करते हैं और इससे वह अपने मोटर स्किल्स के हुनर को निखारते हैं।

इस स्कूल की यूनिक एक्सपीरियेंशल लर्निंग प्रक्रिया बच्चों का ज्ञानवर्धन करती है और साथ ही उनमें जिज्ञासा, जागरूकता और सीखने के उत्साह का विकास करती है। सीखने में मस्ती का पुट मिलाकर यह स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के ध्येय की ओर प्रयासरत है।

21वीं शताब्दी की आवश्यकताओं को समझते हुए, सीएसडीएस जूनियर जंक्शन और सीएसडीएस ग्लोबल एकेडमी उचित फ़ीस में बच्चों को एक्सपीरियेंशल लर्निंग प्रदान कर रहे हैं।

यह बाल मेला चेतन विहार, सेक्टर-सी, अलीगंज, लखनऊ स्थित सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन में आयोजित किया गया, जहां बच्चों ने बढ़-चढ़कर कठपुतली बनाना, ओरिगेमी, साइंस विद फ़न जैसी मुफ़्त वर्कशॉप्स में भाग लिया, जो प्रशिक्षित शिक्षाविदों द्वारा संचालित की गईं।

इसके साथ ही बच्चों ने स्वादिष्ट खान-पान का भी खूब आनंद उठाया। इन वर्कशॉप्स का उद्देश्य बच्चों में नेचुरल स्पेशियल, विजुलाइजेशन स्किल और ज्ञान सम्बंधी कौशल का विकास करना है। बच्चों ने यहां फ्री स्टाइल टैलेंट शो, रंग भरने और रील बनाने की प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। विजेताओं के नाम स्कूल के फेसबुक पेज पर घोषित किए जाएंगे। फ्री स्टाइल टैलेंट शो में सबने बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को देखा, जहां हर बच्चे ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

साइंस विद फ़न वर्कशॉप ने बच्चों के दिमाग में तर्क व वैज्ञानिक सोच परख को बढ़ावा दिया। जादूगर अनुराग ने अपने मैजिक शो से बच्चों को अचंभित कर दिया और कठपुतली शो ने बच्चों को सम्मोहित कर दिया।

सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन का पाठ्यक्रम सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने के हर पहलू को विकसित और मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी कुछ विशिष्ट विशेषताओं और सुविधाओं में :- वाई-फ़ाई व टेक्नोलॉजी एनेबल्ड क्लास रूम्स, 1:10 शिक्षक व छात्र अनुपात, सीसीटीवी सिक्योरिटी सिस्टम, पर्सनलाइज़्ड ई-केयर पोर्टल, ए.सी. क्लास रूम्स, ए.सी. ट्रान्सपोर्टेशन, बच्चों के लिए ख़ास प्ले एरिया, कठपुतली थियेटर, वॉटर एंड सैंड प्ले, सैंड प्ले स्टेशन इत्यादि शामिल हैं।

सी.एस.डी. सहारा ग्लोबल एकेडमी के विषय में
सी.एस.डी. सहारा ग्लोबल एकेडमी एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूल है। यह एक प्रयास है विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान के निर्माण का जो छात्रों में आवश्यक स्किल्स व दक्षता स्तर बढ़ाये जिससे वे अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाएं। एक बदलते प्रतियोगी और अति विशेष वैश्विक माहौल में वे कल के योग्य नागरिक बन सकें। कैम्ब्रिज़ एसेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन यू.के. से सम्बद्ध यह एकेडमी शिक्षण के अंतर्राष्ट्रीय स्तर निर्धारित कर रही है जिससे छात्र अपनी सफलता की सशक्त नींव रख सकें।

यहां ऑनलाइन लाइब्रेरी एक्सेस, इंटीग्रेटेड STEM, किड्स-गार्ज़ियन ऑनलाइन कनेक्टिविटी, ऑटोमेटेड सिक्योरिटी सिस्टम, विज़िटर व एस्कॉर्ट मैनेजमेंट, पर्सनलाइज़्ड ई-केयर पोर्टल, GPS चाइल्ड लोकेटर, एंबुलेंस युक्त इन्फर्मरी व अन्य अनेक नवीनतम् सुविधाएं उपलब्ध हैं जो लखनऊ शहर में बच्चों को अद्वितीय सुरक्षा व शिक्षण उपलब्ध कराने में सहायक होंगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!