ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
महानगर बिस्तार जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी में भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का होगा संबोधन-जेपी सिंह • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं • पद्मश्री डॉ एस सी राय पार्क महानगर मे कश्मीरी हिन्दुओ पर हुए निर्मम अत्याचार के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन • 23 अगस्त 2025 के स्थान पर 22 नवम्बर 2025 को अवकाश घोषित • समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • संस्कृत भारती न्यास के तत्वाधान में विश्व योग दिवस 2023 का वृहद आयोजन-जेपी सिंह • आर्गेनिक तुलसी ग्रीन टी/हर्बल टी पीने के फायदे – Benefits of Organic tulsi green Tea • महानगर बिस्तार जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी में भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का होगा संबोधन-जेपी सिंह • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं • पद्मश्री डॉ एस सी राय पार्क महानगर मे कश्मीरी हिन्दुओ पर हुए निर्मम अत्याचार के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन • 23 अगस्त 2025 के स्थान पर 22 नवम्बर 2025 को अवकाश घोषित • समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • संस्कृत भारती न्यास के तत्वाधान में विश्व योग दिवस 2023 का वृहद आयोजन-जेपी सिंह • आर्गेनिक तुलसी ग्रीन टी/हर्बल टी पीने के फायदे – Benefits of Organic tulsi green Tea •
उत्तर प्रदेश English

चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने पर योगी सरकार का फोकस

D

Dainik India News

• 8078 views
चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने पर योगी सरकार का फोकस

रानीपुर टाइगर रिजर्व में 38 लाख रुपए के धनराशि व्यय से लग्जरी टेंट एरिया, लॉन एरिया तथा पार्किंग के लिए लैंडस्केप जैसी सुविधाओं का होगा विकास

केन बेंच इनस्टॉलेशन के जरिए पर्यटकों को प्राकृतिक छटा निहारने का मिलेगा मौका, इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिए निगरानी प्रणाली को किया जाएगा सुदृढ़

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 12 जून। उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के वन्य क्षेत्रों, अभ्यारण्यों व रिजर्व सैंक्चुरीज के विकास के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अब चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म अट्रैक्शन' के तौर पर विकसित करने जा रही है। रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने के लिए सीएम योगी की मंशा अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी जिसको क्रियान्वित करते हुए वन विभाग ने परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया है। रानीपुर टाइगर रिजर्व में पर्यटक सुविधाओं के विकास और बफर जोन रीजन में अन्य अवसंरचनात्मक कार्यों की पूर्ति के लिए 38 लाख रुपए के अनुमानित व्यय से विकास की परियोजनाओं को पूर्ण किए जाने का खाका खींचा गया है। इन प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए कार्यालय उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व/ प्रभागीय अधिकारी, चित्रकूट द्वारा आदेश जारी किया गया है।

कई मायनों में विशिष्ट है रानीपुर टाइगर रिजर्व
230 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र प्रसार वाला रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रदेश का चौथा तथा देश का 53वां टाइगर रिजर्व है। यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से मात्र 150 किमी की दूरी पर स्थित है तथा यहां बाघ के अतिरिक्त तेंदुआ, भालू, सांभर, हिरण, चिंकारा समेत तमाम प्रकार के वन्य जीवों व प्रजातियों का बसेरा है। यही कारण है कि योगी सरकार ने इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को पहचानते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी है। पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों का पालन करते हुए इस क्षेत्र का विभिन्न मानकों के अनुरूप विकास किया जा रहा है।

लग्जरी टेंट एरिया समेत तमाम सुविधाओं का होगा विकास

रानीपुर टाइगर रिजर्व में फिलहाल जिन टूरिस्ट सेंट्रिक एमिनिटीज का विकास किया जा रहा है उनमें लग्जरी टेंट एरिया मुख्य है। यहां पर लग्जरी टेंट स्टे एरिया का विकास किया जाएगा जिससे यहां आकर रुकने वाले पर्यटकों को प्रकृति की अनुपम छटा निहारने का मौका मिलेगा। उन्हें जंगल में उत्तम नागरिक सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही लॉन एरिया तथा पार्किंग के लिए लैंडस्केप जैसी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इतना ही नहीं, केन बेंच इनस्टॉलेशन तथा इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिए निगरानी प्रणाली को भी सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उक्त कार्यों को पूरा करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसके जरिए विकासकर्ता एजेंसियों के निर्धारण का मार्ग सुनिश्चित हो सकेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!