ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
होली के पावन पर्व पर आप सभी को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं, होली का त्योहार आप के जीवन मे बाहर लाये, ईस्वर आप की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें • शिवसैनिकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कल से प्रारंभ • श्री राम मंदिर में विग्रह प्रतिष्ठा के अवसर पर आनंद की लहर: जेपी सिंह ने 250 बच्चों के साथ मनाया जश्न • <em>राजधानी के छात्र ने जीता विश्व लॉयन डे प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार</em> • विधायक डॉ. बोरा ने किया 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन • पुनर्विकसित शहीद स्मारक स्थल का हुआ लोकार्पण,गुम हुए शहीदों के इतिहास को किया गया ताजा • विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री ने किया मतदाता शिविर का निरीक्षण, नवमतदाताओं का किया सम्मान • मिष्ठान व बेकरी विनिर्माताओंकी बैठक अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न • होली के पावन पर्व पर आप सभी को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं, होली का त्योहार आप के जीवन मे बाहर लाये, ईस्वर आप की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें • शिवसैनिकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कल से प्रारंभ • श्री राम मंदिर में विग्रह प्रतिष्ठा के अवसर पर आनंद की लहर: जेपी सिंह ने 250 बच्चों के साथ मनाया जश्न • <em>राजधानी के छात्र ने जीता विश्व लॉयन डे प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार</em> • विधायक डॉ. बोरा ने किया 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन • पुनर्विकसित शहीद स्मारक स्थल का हुआ लोकार्पण,गुम हुए शहीदों के इतिहास को किया गया ताजा • विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री ने किया मतदाता शिविर का निरीक्षण, नवमतदाताओं का किया सम्मान • मिष्ठान व बेकरी विनिर्माताओंकी बैठक अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न •
Uncategorized English

सीएम योगी की पहल, गोंडा में निराश्रित गोवंशों को मिलेगा एक 'नया घर'

D

Dainik India News

• 7885 views
सीएम योगी की पहल, गोंडा में निराश्रित गोवंशों को मिलेगा एक 'नया घर'

गोवंश सहभागिता योजना के तहत शस्त्र रखने वाले हर व्यक्ति को गोवंश गोद लेने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित

योजना के तहत अधिकतम 04 गोवंश को गोद लेने की हुई है व्यवस्था, प्रति माह 1500 रुपए का किया जाएगा भुगतान

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ/गोंडा, 30 नवंबर। निराश्रित गोवंश के पोषण और उनकी देखभाल के लिए समर्पित योगी सरकार ने उनकी सुरक्षा और संरक्षा के लिए अब एक और कदम उठाया है। इसके तहत जनपद गोंडा में शस्त्र रखने वाले हर व्यक्ति के लिए एक-एक गोवंश को गोद लेने की व्यवस्था लागू की गई है। इस पहल को जनपद में निराश्रित गोवंशों की समस्या के समाधान के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही निराश्रित गोवंश के लिए 'नए घर' का रास्ता भी साफ हो गया है। उल्लेखनीय है कि जनपद के सभी 12 हजार 42 शस्त्र अनुज्ञापियों को जिला प्रशासन की ओर से कम से कम एक-एक गोवंश सहभागिता योजना में लेने के निर्देश दिए गए हैं। गोद लेने पर गोवंश के पोषण और देखभाल हेतु पशुपालन विभाग गोद लेने वाले को प्रति गोवंश प्रति माह 1500 रुपए का भुगतान भी करेगा।

शास्त्र रखने वालों को किया जाएगा प्रोत्साहित
डीएम नेहा शर्मा ने सभी एडीएम को इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह अपने सबडिवीजन क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी के माध्यम से सहभागिता योजना में शस्त्र अनुज्ञापियों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना स्तर पर शस्त्र अनुज्ञापियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उन्हें निकटवर्ती गो-आश्रय स्थल से कम से कम एक गोवंश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा उनके सहयोगी अधिकारी के अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में ही अनुज्ञापियों को गोवंश दिलाए जाने की औपचारिकताएं पूर्ण कराएंगे।

अधिकतम 4 गोवंश को लिया जा सकता है गोद

सहभागिता योजना में कोई भी व्यक्ति अधिकतम 4 निराश्रित गोवंश को गोद ले सकता है। इसके एवज में प्रति गोवंश प्रति माह 1500 रुपए का भुगतान पशुपालन विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सहभागिता योजना में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शस्त्र अनुज्ञापियों के लाइसेंस नवीनीकरण पर तथा नए शस्त्र लाइसेंस के आवेदन पत्र पर थाना एवं तहसील स्तर से आख्य प्रेषण के पूर्व आवेदक से सहभागिता योजना में गोवंश लेने संबंधी प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य किया जा सकता है। इससे योजना का व्यापक प्रचार प्रसार होगा तथा अधिक से अधिक लोगों द्वारा भागीदारी करने पर निराश्रित गोवंश की समस्या का प्रभावी समस्या का प्रभावी समाधान हो सकेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!