ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
जेल में बंद निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल बर्खास्त • ₹1.68 लाख करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव, ₹1.25 लाख करोड़ के एमओयू हुए फाइनल  • गंगा दशहरा और वेद माता गायत्री जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • एस जी पी जी आई लखनऊ, नई उंचाई व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा मेअग्रसर • योगी सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने में जुटी • महापौर सुषमा खर्कवाल से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह • प्रत्याशी निर्वाचन के दौरान 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च • दो वारंटी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार • जेल में बंद निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल बर्खास्त • ₹1.68 लाख करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव, ₹1.25 लाख करोड़ के एमओयू हुए फाइनल  • गंगा दशहरा और वेद माता गायत्री जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • एस जी पी जी आई लखनऊ, नई उंचाई व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा मेअग्रसर • योगी सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने में जुटी • महापौर सुषमा खर्कवाल से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह • प्रत्याशी निर्वाचन के दौरान 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च • दो वारंटी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार •
Uncategorized English

सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

D

Dainik India News

• 6092 views
सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

पत्रकार सुरक्षा परिषद के गठन और हत्यारों पर बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,बाराबंकी, सिरौलीगौसपुर। सीतापुर में पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी की निर्मम हत्या के खिलाफ क्षेत्र के पत्रकारों में आक्रोश है। बदोसरांय के रामसेवक यादव चौराहे पर पत्रकारों ने शोक सभा और कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी।

पत्रकारों ने उठाई मुआवजा और सुरक्षा की मांग

पत्रकार अंकित गुप्ता की अगुवाई और पिंटू कनौजिया के संयोजन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ पत्रकार राजेश द्विवेदी ने इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए सरकार से मांग की कि –

  1. मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
  2. मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
  3. पत्रकारों की सुरक्षा के लिए 'पत्रकार सुरक्षा परिषद' का गठन किया जाए।

बुलडोजर कार्रवाई की मांग

वरिष्ठ पत्रकार श्याम मनोरथ रावत (रामू काका) ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और मांग की कि हत्या के दोषियों को कठोरतम सजा मिले और प्रदेश सरकार उनके घरों पर बुलडोजर चलाए।

प्रदर्शन में शामिल पत्रकार

इस विरोध प्रदर्शन में अनिल कनौजिया, दीपक मिश्रा, अश्विनी कुमार त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, जयशंकर पांडेय, सचिन गुप्ता, दिनेश कुमार पांडेय, इन्द्रसेन रावत, संदीप मौर्या, बृजेश पांडेय, बब्लू मखाना देवी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर दबाव

पत्रकारों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार हत्यारों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं देती, तो वे आगे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!