ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
एक वांछित तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर का शव, क्षेत्र में सनसनी केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यों की समीक्षा कीबोर्ड के पुनर्गठन, नोएडा में मेदांता सुपर मल्टी स्पेशियलिटी संस्थान का लोकार्पण; उन्नत चिकित्सा–सेवा के नए युग की शुरुआत Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency जनपद मऊ के समस्त थानों पर समाधान दिवस/थाना दिवस का किया गया आयोजन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जेपी सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई एक वांछित तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर का शव, क्षेत्र में सनसनी केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यों की समीक्षा कीबोर्ड के पुनर्गठन, नोएडा में मेदांता सुपर मल्टी स्पेशियलिटी संस्थान का लोकार्पण; उन्नत चिकित्सा–सेवा के नए युग की शुरुआत Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency जनपद मऊ के समस्त थानों पर समाधान दिवस/थाना दिवस का किया गया आयोजन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जेपी सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

6865 views
पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा राष्ट्रसेवा का नवसंकल्प

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिन आदर्शों, मूल्यों और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपनी यात्रा प्रारम्भ की थी, आज वे संकल्प धरातल पर साकार होते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐसा स्वर्णिम अध्याय लिखा है, जो विश्व के लिए प्रेरणा बन चुका है।

Article image

गोरखपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल संगठनात्मक प्रशिक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और राष्ट्र सर्वोपरि के विचारों से जोड़ने का राष्ट्रीय प्रयास है।

Article image

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए भारतीय जनता पार्टी आज एक प्रेरणास्रोत बन चुकी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट मत था कि किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति का वास्तविक आधार समाज का अंतिम व्यक्ति होना चाहिए। सरकार की प्रत्येक नीति और योजना उसी अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिक के कल्याण को केंद्र में रखकर बनाई जानी चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही अंत्योदय का दर्शन देश की शासन व्यवस्था का मूल आधार बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता ही तीव्र विकास की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वतंत्र भारत में इस विचार को वैचारिक आधार देने का कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था, जबकि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष कर यह सिद्ध किया कि उनके लिए दल से बड़ा राष्ट्र था।

उन्होंने कहा कि आज देश में सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण कश्मीर में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है तथा पूर्वोत्तर भारत में उग्रवाद पर निर्णायक प्रहार हुआ है। सुरक्षित वातावरण के कारण ही देश में एक्सप्रेस-वे, हाईवे, एयरपोर्ट, रेलवे नेटवर्क, मेट्रो, इनलैंड वॉटरवे, लॉजिस्टिक्स हब और आधुनिक आधारभूत संरचनाओं का अभूतपूर्व विस्तार संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण की ऐसी योजनाओं को साकार होते देखा है, जिनकी कभी केवल कल्पना की जाती थी। करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के आवास, शौचालय, हर घर नल से जल, आयुष्मान भारत के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा तथा 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, पीएम विश्वकर्मा और वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं ने देश की आर्थिक एवं सामाजिक संरचना को नई दिशा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव से पिछले 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलकर मध्यम आय वर्ग में पहुंचे हैं। आज भारत में विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम का दिव्य स्वरूप, विंध्यवासिनी धाम का पुनर्विकास तथा दिव्य-भव्य-स्वच्छ महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विकास दृष्टि का जीवंत प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्रनिर्माण का मार्गदर्शन हैं। सैनिकों के सम्मान, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा की भावना को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आचरण में उतार रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जब व्यक्ति से ऊपर समाज और दल से ऊपर राष्ट्र को स्थान दिया जाता है, तभी सार्वजनिक जीवन पवित्र बनता है और राष्ट्र नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में अपने संस्थापकों के आदर्शों और राष्ट्रहित के संकल्प को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, वर्ग प्रभारी त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्त, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!