ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, लक्ष्य पूरा न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी | अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के सान्निध्य में गूंजे मंगलगीत, महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, लक्ष्य पूरा न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी | अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के सान्निध्य में गूंजे मंगलगीत, महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई |
हाइलाइट न्यूज़
जनसुनवाई : एक मोबाइल नंबर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत  • दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न • एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या • IBM एआई गवटेक इनोवेशन सेंटर का लोकार्पण : उत्तर प्रदेश प्रौद्योगिकी नवोन्मेष की ओर अग्रसर • अर्जुन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का महासंगम • मुख्यमंत्री का जनपद सिद्धार्थनगर 524 करोड़ का दिया सौगात • महर्षि वाल्मीकि आश्रम, राजा सीताराम महल व रसिक बिहारी मंदिर का संरक्षण करेगी योगी सरकार • सोलर पार्क से रोशन हो रहा उत्तर प्रदेश-सीएम • जनसुनवाई : एक मोबाइल नंबर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत  • दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न • एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या • IBM एआई गवटेक इनोवेशन सेंटर का लोकार्पण : उत्तर प्रदेश प्रौद्योगिकी नवोन्मेष की ओर अग्रसर • अर्जुन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का महासंगम • मुख्यमंत्री का जनपद सिद्धार्थनगर 524 करोड़ का दिया सौगात • महर्षि वाल्मीकि आश्रम, राजा सीताराम महल व रसिक बिहारी मंदिर का संरक्षण करेगी योगी सरकार • सोलर पार्क से रोशन हो रहा उत्तर प्रदेश-सीएम •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के सान्निध्य में गूंजे मंगलगीत, महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन

D

Dainik India News

• 3618 views
अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के सान्निध्य में गूंजे मंगलगीत, महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन

प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क में श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व, आंवला वृक्ष के नीचे भजन-कीर्तन के बीच विश्व कल्याण की कामना के साथ अर्पित किया गया पकवानों का भोग

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।लखनऊ। अक्षय नवमी के पावन अवसर पर सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क में भारतीय धार्मिक परंपरा, आस्था और सामूहिक सहभागिता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। कॉलोनी की महिलाओं ने आंवला वृक्ष का विधि-विधान से पूजन कर भगवान विष्णु का स्मरण किया तथा परिवारों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और सर्वकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर वृक्ष के नीचे पारंपरिक पकवानों का भोग अर्पित किया गया और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को आत्मीयता के साथ अभिव्यक्त किया गया।

पर्व की तैयारियां प्रातःकाल ही आदर्श पार्क में प्रारंभ हो गई थीं। कॉलोनी की महिलाओं ने आंवला वृक्ष के समीप ऐपन से पारंपरिक रंगोली सजाई। इसके बाद शुभ मुहूर्त में पूजन-अर्चन का क्रम आरंभ हुआ। भजन-कीर्तन और भगवान विष्णु के स्मरण के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा। धार्मिक अनुष्ठान में महिलाओं के साथ कन्याओं और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को पारिवारिक एवं पीढ़ियों को जोड़ने वाला स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर रंजना गुप्ता, शशि प्रभा सिंह, कुसुम यादव, निरुपमा पांडेय, गीता अग्रवाल, कल्पना सिंह, सत्यवती सिंह, ऊषा प्रसाद, पूनम गुप्ता, शैलजा सिंह और गौरी सिंह सहित अन्य महिलाओं ने पूजन में सहभागिता की। वहीं श्रेया, शान्वी और आश्वी सिंह तथा मास्टर हृदान सहित बच्चों की उपस्थिति ने आयोजन में विशेष उल्लास भर दिया।

पूजन के उपरांत आंवले से निर्मित विभिन्न पारंपरिक पकवानों का भोग अर्पित किया गया। ब्राह्मणों को प्रसाद ग्रहण कराने के साथ ही उपस्थित लोगों ने भी एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और परस्पर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस प्रकार अक्षय नवमी का आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर सामाजिक आत्मीयता, पारिवारिक संस्कार और सामूहिक सद्भाव का अवसर भी बना।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!