ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है गोरखपुर : सीएम योगी • दुष्कर्मी चढ़ा हरदोई पुलिस के हत्थे • जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, • "हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम • आज सत्ता व कुछ प्रशासनिक व्यवस्था में बैठे चंद जयचन्दों के लिए प्रस्तुति जो कि श्रीरामचरितमानस मानस से लिया गया है। • उत्तर प्रदेश की जनता ने दिया जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की हैट्रिक को समर्थन- जितेन्द्र प्रताप सिंह • मानिटरिंग सेल के प्रभावी पैरवी के उपरांत एक अभियुक्त 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं अर्थदंड से हुआ दंडित • <strong>नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना भारतीय कला क्षेत्र में 'अमृत काल' का प्रतीक:सीएम</strong> • अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है गोरखपुर : सीएम योगी • दुष्कर्मी चढ़ा हरदोई पुलिस के हत्थे • जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, • "हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम • आज सत्ता व कुछ प्रशासनिक व्यवस्था में बैठे चंद जयचन्दों के लिए प्रस्तुति जो कि श्रीरामचरितमानस मानस से लिया गया है। • उत्तर प्रदेश की जनता ने दिया जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की हैट्रिक को समर्थन- जितेन्द्र प्रताप सिंह • मानिटरिंग सेल के प्रभावी पैरवी के उपरांत एक अभियुक्त 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं अर्थदंड से हुआ दंडित • <strong>नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना भारतीय कला क्षेत्र में 'अमृत काल' का प्रतीक:सीएम</strong> •
Uncategorized English

जलभराव की समस्या बनी नासूर,

D

Dainik India News

• 7413 views
जलभराव की समस्या बनी नासूर,

मच्छरों के आतंक से दो सगे भाई की मौत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन मूक


दैनिक इंडिया न्यूज,हरदोई /सण्डीला - नगर सण्डीला के मोहल्ला मानसनगर में जलभराव की समस्या किसी नासूर से कम नही है। वर्ष 2019 से मोहल्ला मानसनगर के लोगो द्वारा सण्डीला नगर पालिका परिषद प्रशासन से लेकर उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायत लिखित व आई0जी0आर0एस0 के माध्यम से आधा दर्जन से अधिक बार कर चुके हैं लेकिन उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन के कानों पर जूं तक न रेंगी, 2019 से अभी 2023 तक 4 वर्ष से अधिक हो चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस है। पूर्व में की गई शिकायत पर एक बार तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल व नगर पालिका के अधिकारियों की टीम बना कर मामले के स्थायी निस्तारण हेतु क्रॉस बना कर समाधान दिए जाने का आश्वासन दिया गया था परंतु मौके की खानापूर्ति के बाद आश्वसन ऐसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है जहां से फिर निस्तारण तो दूर दोबारा कोई अधिकारी द्वारा उक्त के बाबत सुना तक नही जाता है, पूर्व में लोगो के घरों से निकलने वाला पानी मानसनगर के पीछे बने कब्रिस्तान में स्वंय ही जाता था लेकिन कब्रिस्तान में जल भराव की समस्या होने चलते वहां के लोगो द्वारा इसे स्थायी रूप से बन्द कर दिया गया जिसके बाद सड़क पर ही जल भराव होने लगा, स्थानीय लोगो द्वारा विधायक सण्डीला श्रीमती अलका अर्कवंशी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया गया था जिस पर विधायक द्वारा संज्ञान लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को लिखित रूप से मामले के निस्तारण के सम्बंध में अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नही हुआ है।
जल भराव से आवागमन की समस्या तो होती ही है साथ ही मच्छरों के पनपने से गम्भीर जानलेवा रोग का खतरा अलग रहता है। हाल ही के बीते 3 दिन पूर्व मानसनगर से सटे शक्तिनगर मोहल्ले में दो सगे भाइयों की मौत मच्छर जनित रोग डेंगू संक्रमण के कारण हो गयी थी, जिससे इलाके में तो मच्छरजनित बिमारी को लेकर काफी दहशत है। लेकिन इससे विरत नगर पालिका परिषद को जलभराव व अन्य नगर की समस्याओं में कोई दिलचस्पी नही है।
मोहल्ले के लवकुश सिंह के द्वारा बीते शनिवार को तहसील सण्डीला में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में लिखित प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से उक्त बाबत समाधान के लिए आग्रह है। जिस पर जिलाधिकारी हरदोई मंगला प्रसाद द्वारा नगर पालिका परिषद सण्डीला को आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने हेतु निर्देशित भी किया गया है व साथ ही कि गयी कार्यवाही से जिलाधिकारी कार्यालय को भी अवगत कराने को कहा है।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!