ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ • घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ • WE WOULD LIKE TO INFORM YOU THAT DD INDIA NEWS HAS CHANGED IT'S LOGO AND PRESS ICON'S DESIGN • साइबर पीड़ित की समस्या लेकर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधायकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं • National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow • स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रकरण: विद्युत निगम पर अवमानना की तलवार, उपभोक्ता अधिकारों के हनन का गंभीर आरोप • पाकिस्तान के विरुद्ध लखनऊ में फूटा आक्रोश, तिरंगा यात्रा में गरजे • रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ • घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ • WE WOULD LIKE TO INFORM YOU THAT DD INDIA NEWS HAS CHANGED IT'S LOGO AND PRESS ICON'S DESIGN • साइबर पीड़ित की समस्या लेकर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधायकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं • National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow • स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रकरण: विद्युत निगम पर अवमानना की तलवार, उपभोक्ता अधिकारों के हनन का गंभीर आरोप • पाकिस्तान के विरुद्ध लखनऊ में फूटा आक्रोश, तिरंगा यात्रा में गरजे •
लेख / शोध English

प्राचीन मर्म-चिकित्सा के दिव्य परम्परा का साक्षी बना श्रीराम आयुष केन्द्र,

D

Dainik India News

• 6724 views
प्राचीन मर्म-चिकित्सा के दिव्य परम्परा का साक्षी बना श्रीराम आयुष केन्द्र,

मेले में 300 से ज्यादा महिलाओं को मिला स्वास्थ्य लाभ

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ , 07 दिसम्बर।आज श्रीराम आयुष केन्द्र, गायत्री शक्तिपीठ, रामपुर-देवरई, बक्शी का तालाब, लखनऊ परिसर में महिला स्वास्थ्य मेला अत्यंत श्रद्धाभाव एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। आरुषि मेडिकल सेंटर, अलीगंज की संस्थापिका व सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० कविता मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधिवत दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारम्भ किया।

मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य आगन्तुकों ने मंदिर में दर्शन-प्रणाम कर दिव्य आशीर्वाद ग्रहण किया, तत्पश्चात श्रीराम आयुष केन्द्र भवन का परिभ्रमण कर यहाँ उपलब्ध विविध स्वास्थ्य-सुविधाओं एवं भावी योजनाओं का सविस्तार अवलोकन किया। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का अभिनन्दन अंग-वस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मेजर वी०के० खरे ने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सहित सभी नागरिकों का हार्दिक स्वागत करते हुए केन्द्र की जनकल्याणकारी भूमिका का उल्लेख किया।

उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र पर होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर, मर्म-चिकित्सा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहित अनेक उपचार-पद्धतियाँ सतत संचालित हैं, जिनसे प्रतिदिन सैकड़ों आगन्तुक लाभान्वित हो रहे हैं। विशेष रूप से सनातन परम्परा की अत्यंत प्राचीन एवं अद्भुत मर्म-चिकित्सा पद्धति—जो शरीर के सूक्ष्म ऊर्जा-बिन्दुओं को उद्दीप्त कर रोग-निवारण में चमत्कारी प्रभाव उत्पन्न करती है—का यहाँ अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं वैज्ञानिक पद्धति से संचालन किया जा रहा है। यह विशिष्ट उपचार-पद्धति इस केन्द्र की विशेष पहचान बनकर उभरी है और असंख्य साधकों व रोगियों के लिए आशा का आधार बन चुकी है।

अपने भावपूर्ण कथन में मुख्य अतिथि डॉ० कविता मिश्रा ने श्रीराम आयुष केन्द्र की सेवाओं, आध्यात्मिक वातावरण और जनकल्याण के संकल्प की सराहना की। उन्होंने उपस्थित छात्राओं व महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, सतर्क और नियमित स्वास्थ्य-जांच कराने की सलाह दी।

इस पावन अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जे०पी० सिंह, धनपाल सिंह फौजी, यशपाल सिंह, तृप्ति सिंह, पुनीत खरे, गिरिजा शंकर तिवारी, पवन मिश्रा आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!