ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
महिला सशक्तिकरण तथा महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा 15 दिवसीय विशेष अभियान • संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद • शरद पवार ने काँग्रेस की कर दी तुलना जमींदार से, कहा हवेली भी नही सम्हाली जाती देश क्या सम्हालेंगे • NDA की प्रचंड जीत पर बोले मोदी, गर्दा उड़ा दिया • एड फिल्म का झांसा देकर युवती की बनाई अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अनुभवी शिक्षक एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी वरीयता • आत्मनिर्भरता के मोह और परस्पर-निर्भरता का तत्त्वदर्शन • आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण   • महिला सशक्तिकरण तथा महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा 15 दिवसीय विशेष अभियान • संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद • शरद पवार ने काँग्रेस की कर दी तुलना जमींदार से, कहा हवेली भी नही सम्हाली जाती देश क्या सम्हालेंगे • NDA की प्रचंड जीत पर बोले मोदी, गर्दा उड़ा दिया • एड फिल्म का झांसा देकर युवती की बनाई अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अनुभवी शिक्षक एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी वरीयता • आत्मनिर्भरता के मोह और परस्पर-निर्भरता का तत्त्वदर्शन • आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण   •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सांस्कृतिक चेतना के साथ लखनऊ में सम्पन्न हुआ 11वां योग दिवस समारोह

D

Dainik India News

• 7188 views
सांस्कृतिक चेतना के साथ लखनऊ में सम्पन्न हुआ 11वां योग दिवस समारोह

योग से जुड़ा मन, संस्कृत से जुड़ी वाणी: लखनऊ में अनूठा योगोत्सव

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 21 जून 2025 —
संस्कृतभारती न्यास अवध प्रांत, महानगर विस्तार जनकल्याण समिति तथा वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं संघ के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में संस्कृतभारती अवध प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद पंडित ने सूर्य नमस्कार के श्लोकों एवं योग के विभिन्न पदों की विधिवत व्याख्या करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों से अवगत कराया तथा संस्कृत भाषा को सरलता से सीखने व दैनिक जीवन में संवाद हेतु प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

संस्कृतभारती न्यास अवध प्रांत के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने योग और भारतीय जीवन दर्शन के पारस्परिक संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक क्रियाकलाप नहीं, अपितु एकाग्रता, आत्मनियंत्रण और मानसिक दृढ़ता का स्रोत है। उन्होंने योग के लाभ एवं उसके अनुशासित अभ्यास के महत्व को विस्तार से समझाया।

वारियर्स डिफेंस एकेडमी के निदेशक गुलाब सिंह ने योग को जीवनशैली में सकारात्मक दृष्टिकोण लाने वाला सहज, व्यावहारिक एवं सुलभ माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं को योग के माध्यम से आत्मविश्वास, मनःशांति एवं निर्णय क्षमता विकसित करने की सलाह दी।

इस अवसर पर वारियर्स डिफेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने स्वरचित योग विषयक काव्य पाठ प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियाँ न केवल प्रेरणादायक थीं, बल्कि उन्होंने यह सिद्ध किया कि योग भारतीय सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुधीजनों की सहभागिता यह प्रमाणित करती है कि योग आज आमजन के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुका है। आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सहभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!