ब्रेकिंग न्यूज़
लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी |
हाइलाइट न्यूज़
समर्पण वृद्धाश्रम की प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, वृद्धजनों के हित में लिए गए अहम निर्णय • 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । • <strong>योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प</strong> • भारत की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला • चाँद की ओर 2 बजकर 35 मिनट पर बढ़ चला अपना चंद्रयान-3, मिशन सफल होते ही बदल जायेगा इतिहास • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट • राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य ने वारियर्स डिफेंस के छात्रों को किया प्रेरित, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस ने पकड़े 5 आतंकी, IEDs बनाने का सामान बरामद • समर्पण वृद्धाश्रम की प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, वृद्धजनों के हित में लिए गए अहम निर्णय • 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । • <strong>योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प</strong> • भारत की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला • चाँद की ओर 2 बजकर 35 मिनट पर बढ़ चला अपना चंद्रयान-3, मिशन सफल होते ही बदल जायेगा इतिहास • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट • राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य ने वारियर्स डिफेंस के छात्रों को किया प्रेरित, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस ने पकड़े 5 आतंकी, IEDs बनाने का सामान बरामद •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश

D

Dainik India News

• 1910 views
कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश

दोहरीघाट में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित स्नान और सुगम आवागमन पर प्रशासन का जोर; पुलिस अधीक्षक के साथ जिलाधिकारी ने किया घाटों का स्थलीय निरीक्षण, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए दोहरीघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। इस दौरान घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Article image

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से घाटों की साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और घाटों पर स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखने तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया।

Article image

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक इंतजाम समय से सुनिश्चित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित तहसीलों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!