ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
युवा कल्याण विभाग ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का किया आयोजन नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ मचा बवाल: फर्जी ड्राइविंग स्कूल्स के प्रमोशन से हुआ बड़ा नुकसान उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन गुरु-तत्त्व : साधक से द्रष्टा तक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न समय से कार्यालय ना पहुंचने पर जिलाधिकारी ने सात अधिकारियों/ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए मांगा स्पष्टीकरण <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> युवा कल्याण विभाग ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का किया आयोजन नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ मचा बवाल: फर्जी ड्राइविंग स्कूल्स के प्रमोशन से हुआ बड़ा नुकसान उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन गुरु-तत्त्व : साधक से द्रष्टा तक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न समय से कार्यालय ना पहुंचने पर जिलाधिकारी ने सात अधिकारियों/ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए मांगा स्पष्टीकरण <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em>
उत्तर प्रदेश सरकार English

समर्पण वृद्धाश्रम की प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, वृद्धजनों के हित में लिए गए अहम निर्णय

D

Dainik India News

4276 views
समर्पण वृद्धाश्रम की प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, वृद्धजनों के हित में लिए गए अहम निर्णय

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।आदिल नगर स्थित गायत्री परिवार न्यास द्वारा संचालित समर्पण वृद्धाश्रम (लखनऊ नगर निगम) की संचालन एवं प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व निर्धारित कार्यसूची के अनुसार सम्पन्न हुई। बैठक में वृद्धाश्रम के समुचित संचालन, संवासियों की सुविधाओं और उनके सर्वांगीण कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर एवं सार्थक मंथन किया गया।

बैठक के दौरान लखनऊ नगर निगम द्वारा वृद्धाश्रम परिसर में कराए जा रहे रंगाई-पुताई, स्वच्छता व्यवस्था, वृद्धजनों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क दृष्टिकोण रखते हुए पदभ्रमण सहित अन्य दैनिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की सराहना की गई। समिति ने इन सकारात्मक प्रयासों के लिए नगर प्रमुख सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु औपचारिक आभार पत्र प्रेषित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया।

समिति ने वृद्धाश्रम में रह रहे संवासियों की बढ़ती आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम से नए कक्षों तथा एक बहुउद्देशीय सभागार के निर्माण के लिए अनुरोध पत्र भेजने का भी निर्णय लिया। सदस्यों ने माना कि अतिरिक्त आधारभूत संरचना से वृद्धजनों को अधिक सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

गोष्ठी के दौरान वृद्धजनों के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। इसी क्रम में समिति ने संवासियों के मनोबल और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से उन्हें अयोध्या धाम के दर्शन कराने का निर्णय भी लिया, जिसे शीघ्र क्रियान्वित किए जाने पर सहमति बनी।

बैठक में लिए गए निर्णयों को वृद्धजनों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताते हुए समिति ने संकल्प व्यक्त किया कि समर्पण वृद्धाश्रम को सेवा, संवेदना और संस्कार का आदर्श केंद्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!