ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओ के संबंध में बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation • समर्पण वृद्धाश्रम परिवार ने महापौर सुषमा खर्कवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना • मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने की योजनाओं का किया ऐलान • प्राणायाम साधना का अभिन्न अंग: अजयदीप सिंह • आगामी छ्ठ पर्व की तैयारियों में जुटा नगर पंचायत • संस्कृतभारती द्वारा गीता जयंती के अवसर पर उल्लासपूर्ण आयोजन - जे पी सिंह • हरदोई थाना मझिला पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 10 10हजार के 02 साबिर इनामी अभिक्तों को अवैध शस्त्रों सहित किया गिरफ्तार • उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओ के संबंध में बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation • समर्पण वृद्धाश्रम परिवार ने महापौर सुषमा खर्कवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना • मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने की योजनाओं का किया ऐलान • प्राणायाम साधना का अभिन्न अंग: अजयदीप सिंह • आगामी छ्ठ पर्व की तैयारियों में जुटा नगर पंचायत • संस्कृतभारती द्वारा गीता जयंती के अवसर पर उल्लासपूर्ण आयोजन - जे पी सिंह • हरदोई थाना मझिला पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 10 10हजार के 02 साबिर इनामी अभिक्तों को अवैध शस्त्रों सहित किया गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर की प्रेरणा देता है महाराणा प्रताप का व्यक्तित्वः सीएम योगी 

D

Dainik India News

• 6152 views
मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर की प्रेरणा देता है महाराणा प्रताप का व्यक्तित्वः सीएम योगी 

बांदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण

 

सीएम बोले-महापुरुषों के नाम पर चौक का नामकरण और भव्य प्रतिमा की स्थापना गौरव की बात

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ/बांदा, 17 फरवरी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिता के निधन के बाद 28 वर्ष की आयु में महाराणा प्रताप ने जब राजगद्दी संभाली तो उन्हें मेवाड़ की आधी अधूरी सत्ता मिली। अकबर ने मेवाड़ और चित्तौड़गढ़ पर कब्जा कर लिया था। महाराणा प्रताप ने 36 वर्ष की आयु में हल्दीघाटी के युद्ध के बाद मेवाड़ और चित्तौड़गढ़ को न केवल अकबर से वापस ले लिया था, बल्कि उस समय दुनिया की सबसे बड़ी ताकत वाली सेना को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं को स्वदेश और स्वाभिमान का महत्व दिखाया, जो हमें अपनी मातृभूमि के लिए सब कुछ न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। सीएम ने शुक्रवार को बांदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर जनसमूह को संबोधित किया।  

अपने लिए नहीं, हर पल मातृभूमि के लिए जिए महापुरुष 

सीएम योगी ने कहा कि जब स्वदेश और स्वराष्ट्र की बात होती है तो देशवासी महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम बड़ी श्रद्धा और सम्मान से लेते हैं, क्योंकि इन महापुरुषों ने अपने लिये नहीं, बल्कि एक-एक क्षण मातृभूमि, स्वदेश व धर्म के लिए जिया था। उनके इस योगदान के लिए सैकड़ों वर्षों बाद भी आज हम सभी उनका स्मरण करते हुए गौरव की अनूभूति करते हैं। जब देशवासी इन महापुरुषों का नाम लेते हैं तो उनका सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। उसके मन में इच्छा होती है कि हम भी अपनी मातृभूमि के लिए कुछ कर सकें तो हमारा जीवन भी धन्य हो जाएगा। सीएम ने कहा कि महाराणा प्रताप के नाम पर इस चौक का नामकरण और भव्य प्रतिमा की स्थापना से वर्तमान और भावी पीढ़ी को नई प्रेरणा प्रदान की गई है। वहीं उनके नाम और कृतज्ञ को स्मरणीय बनाना हम सबके लिए गौरव की बात है। सीएम योगी ने बांदावासियों से कहा कि यहां स्वच्छता के साथ रोड को चौड़ीकरण करने में आप लोगों ने जो काम किया है,  यह अपने शहर के प्रति अपनी आत्मीयता को प्रदर्शित करता है। बुंदेलखंड के इस शहर में इतनी चौड़ी रोड और भव्य चौराहे को देखकर अजनबी शख्स इसे दिल्ली और लखनऊ राजधानी जैसा कहने में गुरेज नहीं करेगा। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,  राज्यमंत्री रामकेश निषाद,  बांदा सांसद आरके सिंह पटेल, हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र सिंह, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, नरेंद्र सिंह परिहार, जगराम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!