ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास भागवत समापन के साथ हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन दीपावली महा पर्व पर लक्ष्मी पूजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे प्रदेश के बस अड्डे:सीएम योगी भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास भागवत समापन के साथ हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन दीपावली महा पर्व पर लक्ष्मी पूजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे प्रदेश के बस अड्डे:सीएम योगी
Uncategorized English

महाकुंभ-2025: प्रयागराज की वैश्विक ब्रांडिंग का ऐतिहासिक अवसर-CM

D

Dainik India News

4572 views
महाकुंभ-2025: प्रयागराज की वैश्विक ब्रांडिंग का ऐतिहासिक अवसर-CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

दैनिक इंडिया न्यूज़,प्रयागराज, 7 दिसंबर 2024 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ-2025, प्रयागराज को वैश्विक पहचान दिलाने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से महाकुंभ को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ-2019 ने प्रयागराज की छवि को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया था और महाकुंभ-2025 इस गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “महाकुंभ प्रयागराजवासियों के लिए 'अतिथि देवो भवः' का भाव प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार ‘दिव्य, भव्य, डिजिटल’ महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जो अब तक के सभी कुम्भ पर्वों से कहीं अधिक भव्य और दिव्य होगा।”

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के 13 दिसंबर 2024 के प्रयागराज दौरे से पूर्व 10 से 12 दिसंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे स्वयं इस अभियान में रुचि लें और आमजन को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ-2025, भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, विविध सामाजिक परिवेश और लोक आस्था का विश्वव्यापी साक्षात्कार कराएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को प्रयागराज की पौराणिक, ऐतिहासिक और आधुनिक महत्ता से परिचित कराएं। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम में प्रयागराज की भूमिका और कुम्भ-2019 की स्वच्छता व सुव्यवस्था की जानकारी भी साझा करें।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों में पूरी सतर्कता बरतने और जनता की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराजवासियों का सहयोग इस आयोजन की सफलता के लिए बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि महाकुंभ-2025, प्रयागराज को एक नई वैश्विक पहचान देगा और सनातन भारतीय संस्कृति का गौरव पूरी दुनिया में फैलाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!