ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण • पिता और पुत्र:वाचस्पति त्रिपाठी • मधुबन के विकास के लिए संकल्पित, अब नही चलेगी दबंगई नहीं बुझेगा गरीब का चूल्हा - कृष्णशंकर • अधिवक्ता आर.सी.शर्मा "निरंकारी" प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत परिवार की ओर से समस्त सम्मानित भारत वासियों को श्रीराम नवमी, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करने वाले पावन पर्व दशहरा, दीपावली एवम शक्ति की उपासना के पावन महापर्व नवरात्रि की अनंन्त हार्दिक मंगल कामनाएं एवम बधाइयां। • भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाला "मतदाता जागरूकता मार्च" • पीपीपी मॉडल पर 3 बस स्टेशनों के विकास पर आगे बढ़ी योगी सरकार, बसों में सुरक्षा के भी किए गए प्रबंध  • जगतगुरु स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य जी का श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर संदेश: गीता के श्लोकों से पाएं जीवन में मार्गदर्शन • बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान • मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण • पिता और पुत्र:वाचस्पति त्रिपाठी • मधुबन के विकास के लिए संकल्पित, अब नही चलेगी दबंगई नहीं बुझेगा गरीब का चूल्हा - कृष्णशंकर • अधिवक्ता आर.सी.शर्मा "निरंकारी" प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत परिवार की ओर से समस्त सम्मानित भारत वासियों को श्रीराम नवमी, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करने वाले पावन पर्व दशहरा, दीपावली एवम शक्ति की उपासना के पावन महापर्व नवरात्रि की अनंन्त हार्दिक मंगल कामनाएं एवम बधाइयां। • भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाला "मतदाता जागरूकता मार्च" • पीपीपी मॉडल पर 3 बस स्टेशनों के विकास पर आगे बढ़ी योगी सरकार, बसों में सुरक्षा के भी किए गए प्रबंध  • जगतगुरु स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य जी का श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर संदेश: गीता के श्लोकों से पाएं जीवन में मार्गदर्शन • बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान •
Uncategorized English

सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन का उपायुक्त स्वत: रोजगार ने किया उद्घाटन

D

Dainik India News

• 6699 views
सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन का उपायुक्त स्वत: रोजगार ने किया उद्घाटन

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। दिन सोमवार को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन उपायुक्त स्वत: रोजगार सरिता गुप्ता, बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने किया। उपायुक्त व बीडीओ ने कैंटीन के संचालन पर स्वयं सहायता समूह को बधाई दी। कैंटीन से सीएचसी परिसर में आए आम नागरिकों व कर्मचारियों के लिए उचित मूल्य पर शुद्ध जलपान की व्यवस्था होगी। श्री राम स्वयं सहायता समूह ढढ़वल पटराव की महिला सदस्यों ने सीएचसी परिसर में दीनदयाल अन्त्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बीडीओ जयेश कुमार सिंह के प्रेरित करने पर सीएचसी परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया। उद्घाटन करने पहुंची उपायुक्त स्वत: रोजगार सरिता गुप्ता ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रेरणा कैंटीन खोली है। कैंटीन का संचालन श्री राम स्वयं सहायता समूह ढ़ढवल पटराव द्वारा किया जाएगा । कैंटीन खुलने से सीएचसी में आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों को शुद्ध व ताजा नाश्ता चाय मिल सकेगा। वहीं दूसरी ओर समूह की महिलाएं आर्थिक समृद्ध होंगी।
बीडीओ ने कहा कि जो भी महिला समूह अपनी कार्य योजना को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक हों उनके लिए बैंकों से ऋण लेने संबंधी जो भी समस्या आएगी उसका समाधान किया जाएगा। जिससे महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा प्रेरणा कैंटीन हर ब्लॉक, अस्पताल में भी खोलने के लिए पहल की जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी अरुण कुमार खरवार, जिला मिशन मैनेजर हिमांशु सिंह,ब्लॉक मिशन मैनेजर रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!