ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में सियासी भूचाल: भाजपा के 32 पार्षदों ने अपनी ही महापौर के विरुद्ध खोला मोर्चा, प्रदेश नेतृत्व से की हस्तक्षेप की मांग | धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: छात्रों की नैतिक जीत, राजनीति की पराजय — डॉ. ए.पी. सिंह | संस्कारों से सशक्त राष्ट्र: भारत की आत्मा का पुनर्जागरण | जितेंद्र प्रताप सिंह का आह्वान: “जिस समाज को अपने पूर्वजों का स्मरण नहीं, उसका भविष्य भी सुरक्षित नहीं” | कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | लखनऊ नगर निगम में सियासी भूचाल: भाजपा के 32 पार्षदों ने अपनी ही महापौर के विरुद्ध खोला मोर्चा, प्रदेश नेतृत्व से की हस्तक्षेप की मांग | धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: छात्रों की नैतिक जीत, राजनीति की पराजय — डॉ. ए.पी. सिंह | संस्कारों से सशक्त राष्ट्र: भारत की आत्मा का पुनर्जागरण | जितेंद्र प्रताप सिंह का आह्वान: “जिस समाज को अपने पूर्वजों का स्मरण नहीं, उसका भविष्य भी सुरक्षित नहीं” | कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश |
हाइलाइट न्यूज़
भाजपा लखनऊ महानगर में ‘वार्ड चलो अभियान’ का प्रभावशाली शुभारंभ, जनसंवाद से संगठन को मिली नई गति बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, 351 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा बेरोजगारी से संघर्ष नहीं, सफलता की शुरुआत करें , समर्थ भारत के साथ अपने भविष्य को दें नई उड़ान दिल में शहर, नजर में गांव और लक्ष्य मिशन 2024 पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय नें परेड तथा पुलिस लाइन का किया निरीक्षण Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी भाजपा लखनऊ महानगर में ‘वार्ड चलो अभियान’ का प्रभावशाली शुभारंभ, जनसंवाद से संगठन को मिली नई गति बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, 351 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा बेरोजगारी से संघर्ष नहीं, सफलता की शुरुआत करें , समर्थ भारत के साथ अपने भविष्य को दें नई उड़ान दिल में शहर, नजर में गांव और लक्ष्य मिशन 2024 पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय नें परेड तथा पुलिस लाइन का किया निरीक्षण Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी
उत्तर प्रदेश सरकार English

समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी

D

Dainik India News

34 views
समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी

सीएम योगी ने सदन में सपा सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार की खोली पोल

???

बोलेः गोमती रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी में अनियमितता तो केवल एक उदाहरण

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ, 1 दिसंबर: नेता सदन सीएम योगी ने विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष हर मुद्दे को समाजवादियों का किया बताते हैं, जबकि जनता समाजवादियों के कारनामे भूली नहीं है। हर कोई जानता है कि कैसे-कैसे खेल खेले जाते थे। प्रदेश के अंदर सत्ता प्रायोजित डकैती का सबसे बड़ा उदाहरण जेपीएनआईसी है। इसका मूल डीपीआर 265 करोड़ आंका गया था, लेकिन इसमें 821 करोड़ खर्च हुए। इसके बाद भी खेल खत्म नहीं हुआ। यह तो केवल एक उदाहरण है।

नेता प्रतिपक्ष के आंकड़े वास्तविक नहीं, फिर भी उन्होंने किया प्रयास

नेता सदन सीएम योगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा पेश किए गए आंकड़े वास्तविक नहीं थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद उनका होमवर्क अच्छा नहीं हो पाया। वैसे भी, उनके पास समय नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने प्रयास तो किया। नेता सदन सीएम योगी ने बैंकिंग सेक्टर के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि बैंकों के माध्यम से 2 लाख 42 हजार करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। वर्ष 2022-23 में पहले की तुलना में आज यूपी में हर पांच किमी. के दायरे में बैंक की शाखा है। बीसी सखी के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं को हर ग्राम पंचायत तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं, फंड अर्जित करने में पूरे देश में अकेले यूपी की 16.2 फीसदी हिस्सेदारी रहती है, जो शीर्ष स्थान है। यह डाटा हमारी सरकार या किसी मैग्जीन का नहीं बल्कि आरबीआई का है। जून 2014 में एक लाख 65 हजार आयकर रिटर्न भरे जाते थे जबकि आज 11 लाख 92 हजार आयकर रिटर्न भरे जाते हैं। ये भी डाटा आयकर विभाग का है। आज सरकार की ओर से डेढ़ लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह किया जा रहा है। वहीं, यूपी जीएसटी रजिस्ट्रेशन में भी शीर्ष स्थान पर है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा के तहत 1 लाख 69 हजार व्यापारियों को लाभान्वित किया जा चुका है। आज यूपी शीरा उत्पादन, एथेनॉल ब्लेंडिंग के मामले में देश का नंबर एक राज्य है। इतना ही नहीं, आवासीय और कृषि संपत्ति ट्रांसफर में पहले लंबी प्रक्रिया होती थी, वहीं आज मात्र पांच हजार रुपए शुल्क के साथ ये कार्य हो रहा है।

सपा सरकार में कारनामों की है लंबी फेहरिस्त, हर जिले में होगा

सीएम योगी ने सपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचारों की पोल खोलते हुए कहा कि गोमती रिवर फ्रंट की बात करें तो पहले इसका डीपीआर 167 करोड़ का बना। इसके बाद डीपीआर 346 करोड़ का बनाया गया। फिर इसे 2015 में बढ़ाकर 656 करोड़ किया गया। इतना ही नहीं, जून 2016 में 1513 करोड़ का रिवाइज्ड एस्टिमेट कैबिनेट से पास किया, लेकिन 1437 करोड़ खर्च करने के बाद भी काम अधूरा पड़ा रहा। इसमें सीबीआई और ईडी की ओर से जांच जारी है। इसमें पाया गया कि डायफ्राम वॉल कार्यों को बिना अनुमोदित ड्राइंग कराया गया, स्लश रिमूवल में अनियमित्ता, 141 अनुबंधों में अनुबंधित धनराशि से अधिक भुगतान, विजन डॉक्यूमेंट के कार्यों को बिना सक्षम स्तर से स्वीकृति के विस्तारित कर भुगतान करना, डायफ्राम वाल के कार्य के पूर्ण होने के बाद भी चार फर्जी अनुबंध गठित करने के कारनामे किये गये। यह तो सिर्फ एक है, सपा सरकार में कारनामों की फेहरिस्त लंबी है और हर जिले में ऐसे उदाहरण होंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!