ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व • संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद • सीएम योगी:सरयू जी के तट पर विकास की धारा को तेज रफ्तार • तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई • निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण दि॰ 08/02/2023 से 15/02/2023 तक - जिला पूर्ति अधिकारी • मधुबन पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर तमंचा–कारतूस समेत गिरफ्तार • शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • सिर्फ घोटालों के ‘खेल’ में माहिर थी पिछली सरकारः सीएम योगी  • गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व • संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद • सीएम योगी:सरयू जी के तट पर विकास की धारा को तेज रफ्तार • तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई • निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण दि॰ 08/02/2023 से 15/02/2023 तक - जिला पूर्ति अधिकारी • मधुबन पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर तमंचा–कारतूस समेत गिरफ्तार • शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • सिर्फ घोटालों के ‘खेल’ में माहिर थी पिछली सरकारः सीएम योगी  •
उत्तर प्रदेश सरकार English

शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

D

Dainik India News

• 5739 views
शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये : जिलाधिकारी

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न धर्मो के धर्मगुरुओं ने त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में अपने विचार रखे। कुछ सदस्यों द्वारा बिजली के जर्जर तारों, टूटी नालियां एवं सड़कों को लेकर शिकायतें भी की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों द्वारा विगत त्योहारों के दौरान मिले सहयोग की चर्चा एवं सराहना करते हुए आगे भी त्योहारों के दौरान जिला प्रशासन का सहयोग करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को त्योहारों से पूर्व ही ठीक कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बैठक के दौरान निर्धारित समय सीमा के अंदर ही ताजिया के उठान एवं उसकी समाप्ति को पूर्ण करने के लिए कहा, जिससे सभी को सहूलियत रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सभी समुदायों का त्यौहार मनाया जाता है। अतः सभी लोग आपस में सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाए। सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करे। जिलाधिकारी ने सभी समुदाय के लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने एवं जहां कहीं भी किसी दुर्घटना की आशंका हो, तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद में अच्छा माहौल बन रहा है, तभी विकास कार्य में तेजी आ रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सख्ती सभी के लिए है। सभी लोग मिलजुलकर आपसी प्रेम भाव से अपने त्यौहार को परंपरागत ढंग से मनाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने एवं बैठक में तय समय सीमा के दौरान ही अपने कार्यक्रम करने को कहा। बैठक के दौरान अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने भी शांति समिति की बैठक में अपने विचार रखे। बैठक में सभी लोगों ने निर्धारित समय सीमा का पालन करने, अफवाहों से बचने एवं प्रेम पूर्वक त्यौहार को मनाने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं एस.एच.ओ. सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!