ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
आगामी 15 अगस्त तक पचास हजार नवयुवको की नशामुक्त करने का लक्ष्य-जेपी सिंह • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई (IGRS) व ‘1076 सी0एम0 हेल्पलाइन’ के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग की, • नगर पंचायत बनने के सात वर्ष बाद भी अंधकार, गंदगी और खतरे में वार्ड–10 • मुख्यमंत्री ने ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ एन0एस0जी0को झण्डी दिखाकर रवाना किया • एस.एम.एस. लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस • ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री को दिया लव कुश रामलीला दिल्ली का आमंत्रण- जे पी सिंह संयोजक • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह • आगामी 15 अगस्त तक पचास हजार नवयुवको की नशामुक्त करने का लक्ष्य-जेपी सिंह • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई (IGRS) व ‘1076 सी0एम0 हेल्पलाइन’ के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग की, • नगर पंचायत बनने के सात वर्ष बाद भी अंधकार, गंदगी और खतरे में वार्ड–10 • मुख्यमंत्री ने ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ एन0एस0जी0को झण्डी दिखाकर रवाना किया • एस.एम.एस. लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस • ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री को दिया लव कुश रामलीला दिल्ली का आमंत्रण- जे पी सिंह संयोजक • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह •
Uncategorized English

लखनऊ: कुंवर अक्षय प्रताप सिंह से मिले जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर हुई विशेष चर्चा

D

Dainik India News

• 7284 views
लखनऊ: कुंवर अक्षय प्रताप सिंह से मिले जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर हुई विशेष चर्चा

दैनिक इंडिया न्यूज, 27 सितम्बर 2024
लखनऊ: प्रतापगढ़ के राजभवन मेंढ़ावा लालगंज के राजा राणा सूबेदार सिंह चौहान, जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य के साथ कुंवर अक्षय प्रताप सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर कुंवर अक्षय प्रताप सिंह, जो पूर्व में सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में प्रतापगढ़ से एमएलसी हैं, ने सभी आगंतुकों को गर्मजोशी से सम्मानपूर्वक जलपान कराया और जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य से आशीर्वाद प्राप्त कर सबकी कुशल क्षेम जाना। उनकी भेंट में गरिमामई वातावरण बना रहा, जिसमें सम्मान और आपसी समझ का भाव स्पष्ट झलक रहा था। कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने जगतगुरु से दिल्ली स्थित उनके आश्रम पर शीघ्र आने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर राजभवन मेंढ़ावा लालगंज के राजा राणा सूबेदार सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय भी मौजूद थे। अजय कुमार लोधी, जो 2012 के विधानसभा चुनावों में बाबू कल्याण सिंह के सानिध्य में चुनाव लड़े थे और बाद में अपनी पार्टी का गठन किया, ने तमाम राज्य नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी पार्टी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। लोधी समाज सेवा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, और राष्ट्र रक्षा के प्रति अपने संकल्प के लिए जाने जाते हैं। उनका सनातन धर्म के प्रति गहरा लगाव है, और कई संस्थाओं से उनका सक्रिय जुड़ाव है।

अजय कुमार लोधी का अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि से भी गहरा संबंध है। उनके परिवार का एक सदस्य वहां के राम जानकी मंदिर का अध्यक्ष और प्रभारी हुआ करता था। धर्म और राष्ट्र रक्षा के प्रति उनकी निष्ठा और संकल्प को देखते हुए, अयोध्या के मंदिरों और संस्थाओं में उनका सम्मानजनक स्थान है।

मीडिया से बातचीत के दौरान, जब जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य से पूछा गया कि वह प्रतापगढ़ के इस राज परिवार को कैसे जानते हैं, तो उन्होंने कहा, "इस परिवार को पूरे विश्व में कौन नहीं जानता? प्रतापगढ़ जितना अपने नाम से प्रसिद्ध नहीं हुआ, उससे कहीं अधिक यह कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नाम से प्रसिद्ध हुआ है। इस राज परिवार की खासियत यह है कि वह हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए खड़ा रहता है। पूरे प्रतापगढ़ में राजा भैया परिवार के प्रति जनता का जो प्रेम है, वैसा प्रेम पूरे देश में किसी और परिवार के प्रति दिखाई नहीं देता।"

इस गरिमामई मुलाकात के दौरान कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजा भैया के पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी की रणनीति पर गंभीर चर्चा की। उन्होंने चुनावी तैयारियों, प्रत्याशियों के चयन, और स्थानीय मुद्दों को कैसे प्रभावी ढंग से उठाया जाए, इस पर विस्तार से बातचीत की। राजा भैया ने पार्टी के भीतर समर्पण और जनता के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इस चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रतापगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए नियमित जनसभाएं और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि चुनावी रणनीति और अधिक प्रभावी बनाई जा सके।

आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति को धार देने के उद्देश्य से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से क्षेत्रीय जनता के मुद्दों और उनकी आकांक्षाओं पर ध्यान देने की बात कही गई। इस तरह की गरिमामई और गर्मजोशी से भरी भेंट से पार्टी की एकजुटता और स्थानीय जनता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश स्पष्ट होता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!