ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
"चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ प्रधानमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी विवाहिता को दहेज प्रताड़ना व छेड़खानी के मामले में पति ने किया समर्पण ,मिली कोर्ट से अंतरिम जमानत मुख्यमंत्री से मुम्बई में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट 4 अभ्यासतन अपराधियों के विरूद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही आज खुलेगा माँ दुर्गा का भव्य पट-हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा योगी सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं दबंग कोटेदार "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ प्रधानमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी विवाहिता को दहेज प्रताड़ना व छेड़खानी के मामले में पति ने किया समर्पण ,मिली कोर्ट से अंतरिम जमानत मुख्यमंत्री से मुम्बई में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट 4 अभ्यासतन अपराधियों के विरूद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही आज खुलेगा माँ दुर्गा का भव्य पट-हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा योगी सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं दबंग कोटेदार
Uncategorized English

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

35 views
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

खराब प्रगति वाले विभागों को अगली बैठक तक रैंकिंग सुधारने के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जनपद की रैंकिंग संतोषजनक न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति कार्यालय, बेसिक शिक्षा कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय समेत सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप सोलर स्थापना कार्य शीघ्र पूर्ण करें, जिससे योजना की रैंकिंग में सुधार हो।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में परियोजना निदेशक ने बताया कि भेजे गए प्रस्तावों पर लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को सर्वे कर पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन में सी ग्रेड प्राप्त होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम को अगली बैठक तक ग्रेड सुधारने को कहा गया। 15वें वित्त आयोग में बी ग्रेड आने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

पर्यटन विभाग की धीमी परियोजनाओं पर कार्यकारी संस्थाओं को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। वन विभाग की जियो टैगिंग स्थिति असंतोषजनक मिलने पर सीडीओ ने पौधारोपण के शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश दिए।

प्राथमिक शिक्षा विभाग में मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति को ए ग्रेड में लाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

बैठक में पशुपालन, प्रोबेशन, श्रम, उद्यान एवं पंचायती राज विभाग सहित सभी विभागों की समीक्षा की गई। जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं थी, उन्हें अगली बैठक तक सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!