ब्रेकिंग न्यूज़
SC/ST सहायता में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! तीन महीने में जाँच, दोषी अधिकारियों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें | कहानी-कथन से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, DIET मोती बाग में भावी शिक्षकों ने सीखे प्रभावी अध्यापन के गुर | अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई | ‘Double Vagina’: The Untold Story of an American Woman Who Discovered Her Rare Condition at 15 — How Love, Marriage and Motherhood Shaped Her Life | ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? | संकट की घड़ी में लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े राजनाथ सिंह, राहत से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर नजर | पंचायत चुनाव पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कठघरे में, हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार की जवाबदेही बढ़ी | ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा | SC/ST सहायता में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! तीन महीने में जाँच, दोषी अधिकारियों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें | कहानी-कथन से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, DIET मोती बाग में भावी शिक्षकों ने सीखे प्रभावी अध्यापन के गुर | अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई | ‘Double Vagina’: The Untold Story of an American Woman Who Discovered Her Rare Condition at 15 — How Love, Marriage and Motherhood Shaped Her Life | ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? | संकट की घड़ी में लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े राजनाथ सिंह, राहत से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर नजर | पंचायत चुनाव पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कठघरे में, हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार की जवाबदेही बढ़ी | ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
50 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावट सामग्री के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार • 'बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ' अभियान के पावन मंच पर हुआ संत समागम • यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले • मलिन बस्तियों में शिक्षा की लौ, स्लेट-पेंसिल से बच्चों के सपनों को मिली नई राह • UP Budget 2024-2025 :.Rs 755 crores allocated for Uttar Pradesh Police, focus on strengthening law enforcement, procuring new vehicles • मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि दिनॉक 26 अक्टूबर 2021 को 01.30 बजे बहादुरपुर ब्लाक बस्ती आयेंगे • धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस • राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का अनुपम रंगोत्सव लालजी टंडन द्वारा प्रतिष्ठित परंपरा में पुनः प्रस्फुटित हुआ होली मिलन का विराट अध्याय • 50 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावट सामग्री के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार • 'बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ' अभियान के पावन मंच पर हुआ संत समागम • यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले • मलिन बस्तियों में शिक्षा की लौ, स्लेट-पेंसिल से बच्चों के सपनों को मिली नई राह • UP Budget 2024-2025 :.Rs 755 crores allocated for Uttar Pradesh Police, focus on strengthening law enforcement, procuring new vehicles • मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि दिनॉक 26 अक्टूबर 2021 को 01.30 बजे बहादुरपुर ब्लाक बस्ती आयेंगे • धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस • राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का अनुपम रंगोत्सव लालजी टंडन द्वारा प्रतिष्ठित परंपरा में पुनः प्रस्फुटित हुआ होली मिलन का विराट अध्याय •
Uncategorized English

जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित

D

Dainik India News

• 7470 views
जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित


दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।जिला अस्पताल मऊ में मिशन शक्ति एवं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा नवजात जन्मी 14 बालिकाओं को बेबी किट वितरित कर माताओं का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, पौष्टिक आहार, जननी सुरक्षा सेवाओं, निःशुल्क दवाओं तथा जच्चा-बच्चा देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें प्रसव के पश्चात स्वयं एवं नवजात शिशु की देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
बालिकाओं के माता-पिता को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत सभी को बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं एवं महिला सुरक्षा से संबंधित टोल-फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108 एवं 1076 की जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय एवं श्रीमती तृप्ति राय, शहबाज़ अली सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक संदेश देना तथा माताओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!