ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार हरदोई : विद्युत विभाग ने बकाया वसूली अभियान चलाया, इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार शिकायत: कार्य में हुई लापरवाही " मनरेगा लोकपाल नें किया निरीक्षण बड़े ही धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती । PM मोदी ने दिखाई गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी विधानभवन और पुरानी सरकारी इमारतों की बदलेगी सूरत लखनऊ ,वन विभाग का दावा- 3 दिनों से नहीं दिखा तेंदुआ, नंबर जारी कर लोगों से की यह अपील शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार हरदोई : विद्युत विभाग ने बकाया वसूली अभियान चलाया, इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार शिकायत: कार्य में हुई लापरवाही " मनरेगा लोकपाल नें किया निरीक्षण बड़े ही धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती । PM मोदी ने दिखाई गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी विधानभवन और पुरानी सरकारी इमारतों की बदलेगी सूरत लखनऊ ,वन विभाग का दावा- 3 दिनों से नहीं दिखा तेंदुआ, नंबर जारी कर लोगों से की यह अपील
उत्तर प्रदेश सरकार English

नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी

D

Dainik India News

6459 views
नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी

रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

बोले- उत्तराखंड की रामलीला अद्भुत है, क्योंकि इसमें सभी पात्र मातृशक्ति हैं

दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तराखंड की रामलीला के कलाकारों को किया आमंत्रित

स्वामी तुलसीदास ने कहा-मेरे एक ही राजा हैं वह हैं श्रीराम

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या, 10 जनवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह दिव्य संयोग है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व रामलीला का यह मंच प्रभु की लीलाओं को जनमानस में पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उत्तराखंड की रामलीला अद्भुत है, क्योंकि इसमें सभी पात्र मातृशक्ति हैं। यह लोगों के लिए नई प्रेरणा का माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से कहा कि इन्हें बुलाकर रामलीला का युगगान होना चाहिए। सीएम ने उत्तराखंड से आई बहनों का अभिनन्दन करते हुए  अगले दीपोत्सव पर मंचन के लिए इस टीम को आमंत्रित भी किया। 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या शोध संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने रामलीला का शुभारंभ किया। फिर उत्तराखंड के कलाकारों के इस दल से भेंट की। उत्तराखंड का यह दल इसलिए भी विशिष्ट है, क्योंकि इसमें करीब 400 महिलाएं कलाकार प्रतिभाग कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कलाकारों की हौसला अफजाई भी की। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया देख रही नई अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 के मद्देनजर हम लोगों ने इंडोनेशिया, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस समेत छह देशों व अन्य राज्यों को रामलीला के लिए आमंत्रित किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यकाल में देश जब गुलाम था।विदेशी आक्रांताओं को झेल रहा था, तब संत तुलसीदास ने सामाजिक चेतना को जागरूक करने के लिए प्रभु राम को माध्यम बनाया। कई लोगों ने कहा कि अकबर के दरबार में चलो, उनके नौ रत्न हैं। आप भी बन जाएंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि अकबर कौन है। लोगों ने कहा कि बादशाह हैं तो तुलसीदास ने कहा कि यह क्या होता है, लोगों ने बताया कि राजा, तब तुलसीदास ने कहा मेरा एक ही राजा है, वह है राम, उनके अतिरिक्त किसी को राजा नहीं मानता। रामलीलाओं के माध्यम से तुलसीदास ने कहा कि बोलो-राजा रामचंद्र जी की जय। यह भारत की प्राणशक्ति बन गई और आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भव्य-दिव्य राममंदिर व अयोध्या दुनिया वासियों को देखने को मिल रही है। आपका मंचन अभिनन्दनीय है।  

इस दौरान अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!