ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
गुरु पूर्णिमा : गुरु-तत्त्व ही राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्कर्ष का शाश्वत अधिष्ठान- अभयानंद सरस्वती • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन पर स्वागत सभा का आयोजन • भाजपा नेता नीरज सिंह के जन्मोत्सव पर समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों ने की शुभकामनाओं की वर्षा - जितेंद्र प्रताप सिंह • "काकोरी के शूरवीरों को नाटक ने किया जीवित, दर्शकों की आंखें हुईं नम" • पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया ने लखनऊ में अपने एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड आउटलेट (ईबीओ) का अनावरण किया • सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह • लाशों पर राजनीति करने का मौका न मिलना अखिलेश के दुख की असली वजह: सिद्धार्थ नाथ • धोखाधड़ी करने में जस्ट डायल पीछे नहीं, जब कतरने वाली कंपनी का नाम है जस्ट डायल • गुरु पूर्णिमा : गुरु-तत्त्व ही राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्कर्ष का शाश्वत अधिष्ठान- अभयानंद सरस्वती • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन पर स्वागत सभा का आयोजन • भाजपा नेता नीरज सिंह के जन्मोत्सव पर समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों ने की शुभकामनाओं की वर्षा - जितेंद्र प्रताप सिंह • "काकोरी के शूरवीरों को नाटक ने किया जीवित, दर्शकों की आंखें हुईं नम" • पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया ने लखनऊ में अपने एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड आउटलेट (ईबीओ) का अनावरण किया • सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह • लाशों पर राजनीति करने का मौका न मिलना अखिलेश के दुख की असली वजह: सिद्धार्थ नाथ • धोखाधड़ी करने में जस्ट डायल पीछे नहीं, जब कतरने वाली कंपनी का नाम है जस्ट डायल •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गौतमबुद्धनगर में सौर ऊर्जा क्रांति: मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन, 5 गीगावॉट यूनिट का शिलान्यास

D

Dainik India News

• 9195 views
गौतमबुद्धनगर में सौर ऊर्जा क्रांति: मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन, 5 गीगावॉट यूनिट का शिलान्यास

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर के दादरी तहसील के कोट गांव में स्थित अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ईको टेक-16, ग्रेटर नोएडा में 5 गीगावॉट इंटीग्रेटेड सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीगा फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया और इसे प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

नेट जीरो लक्ष्य की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2070 तक भारत को नेट जीरो उत्सर्जन तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार 22,000 मेगावॉट सोलर एनर्जी के उत्पादन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रीन और क्लीन एनर्जी आज की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि पर्यावरण असंतुलन के कारण जलवायु परिवर्तन, बाढ़ और सूखे जैसी आपदाएं बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने एनसीआर क्षेत्र में सर्दियों के दौरान बढ़ते प्रदूषण का जिक्र करते हुए स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

सौर ऊर्जा में उत्तर प्रदेश की बढ़ती क्षमता

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में केवल 267 मेगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा था, जो अब 5,000 मेगावॉट तक पहुंच गया है। सरकार ने बुंदेलखंड में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा दिया है। साथ ही, अयोध्या को देश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे श्रीराम जन्मभूमि के ऐतिहासिक महत्व को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा।

स्वच्छ ऊर्जा से औद्योगिक विकास को गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवादा ग्रुप द्वारा स्थापित यह गीगा फैक्ट्री पूरी तरह ऑटोमेटेड है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में ही सोलर पैनल और उससे जुड़े सेल का उत्पादन भी संभव होगा। प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा नीति के तहत निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न इंसेंटिव योजनाएं लागू की हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल, उद्योग जगत के प्रमुख पदाधिकारी एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सोलर गीगा फैक्ट्री पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

उत्तर प्रदेश, स्वच्छ ऊर्जा में अग्रणी बनने को तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवादा ग्रुप की यह पहल प्रदेश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप, उत्तर प्रदेश 2070 से पहले ही नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने में सफल होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!