ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की अशंका में 19 व्यक्ति गिरफ्तार • पयागपुर बहराइच में बूथ कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया • रानीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा पड़री में मारपीट में हुई मृत्यु की घटना के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार ।  • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • विद्युत विभाग के विजिलेंस टीम ने घरों में लगी कटिया को पकड़ा • हरदोई शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर परेड की सलामी ली गई • 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है • चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार • शांति भंग की अशंका में 19 व्यक्ति गिरफ्तार • पयागपुर बहराइच में बूथ कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया • रानीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा पड़री में मारपीट में हुई मृत्यु की घटना के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार ।  • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • विद्युत विभाग के विजिलेंस टीम ने घरों में लगी कटिया को पकड़ा • हरदोई शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर परेड की सलामी ली गई • 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है • चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार •
Uncategorized English

गोलमार्केट व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से की भेंट,

D

Dainik India News

• 5986 views
गोलमार्केट व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से की भेंट,

सीएम ग्रिड सड़क योजना से जुड़ी समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा

महापौर ने त्वरित संज्ञान लेकर दिया मुख्य अभियंता को निर्देश,

समाधान की दिशा में बढ़ा भरोसा,व्यापारी हितों को लेकर सजग व्यापार मंडल और समस्याओं के समाधान को लेकर प्रतिबद्ध शासन-प्रशासन की सराहनीय पहल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। गोलमार्केट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल से औपचारिक भेंट की। इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में सीएम ग्रिड सड़क निर्माण योजना के चलते आ रही व्यवहारिक समस्याओं को विस्तार से रखते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के संरक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष गुरप्रीत सेठी, सचिव विनय शुक्ल सहित वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे। सभी ने निर्माण कार्यों के कारण उत्पन्न हो रही यातायात बाधा, ग्राहक आवागमन में समस्या, और व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ रहे प्रभाव को तथ्यात्मक रूप से महापौर के समक्ष प्रस्तुत किया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया और मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि वे प्रतिनिधिमंडल से मिलकर समस्याओं का व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी भी व्यवसायी को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से कार्य करेगा।

महापौर की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। उनके इस सकारात्मक दृष्टिकोण से यह स्पष्ट होता है कि वर्तमान नगर निगम प्रशासन व्यापारिक हितों और शहरी विकास के बीच संतुलन बनाने को लेकर सजग और सक्रिय है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ की तरक्की के साथ-साथ व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ऐसी सक्रिय भूमिका अत्यंत उत्साहजनक है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि मुख्य अभियंता के साथ आगामी बैठक में समस्याओं का समुचित हल निकलेगा और शासन-प्रशासन के सहयोग से लखनऊ के व्यापारिक क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी मिशन के अनुरूप सुदृढ़ और व्यवस्थित रूप में विकसित किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!