ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
शहरी गरीबों के लिए आवास का नया अध्याय : प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के क्रियान्वयन हेतु नीति-2026 को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई बोले लोकसभा स्पीकर तकनीक और विधायी संस्थाएं अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण पहुंचाने में महत्वपूर्ण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी कीे जयन्ती संदेश हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार   दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक शहरी गरीबों के लिए आवास का नया अध्याय : प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के क्रियान्वयन हेतु नीति-2026 को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई बोले लोकसभा स्पीकर तकनीक और विधायी संस्थाएं अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण पहुंचाने में महत्वपूर्ण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी कीे जयन्ती संदेश हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार   दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेश सरकार English

दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार 

D

Dainik India News

3927 views
दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार 

कृषि जगत में भी तेजी से खुलेंगे निवेश के द्वार 

तकनीक रूप से यूपी के किसानों को समृद्ध करने में कारगर होगा यह आयोजन 

योगी सरकार बनने के बाद उपलब्धियों से भरा था 2018 में हुआ कृषि कुंभ 1.0

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ: देश-दुनिया के लगभग दो लाख से अधिक किसान यूपी की कृषि संस्कृति से अवगत होंगे। इसके लिए योगी सरकार दिसंबर में संभावित कृषि कुंभ 2.0को अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में जुट गई है। नवीन तकनीक व नवाचार से भी यूपी के किसान अवगत होकर तकनीकी रूप से और संपन्न होंगे। इसका आयोजन लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में कराया जाएगा। 2017 में योगी सरकार के गठन के पश्चात 2018 में कृषि कुंभ 1.0 आयोजित किया गया था, जो काफी सफल रहा। 

कृषि कुंभ का दूसरा एडिशन कारगर बनाने पर जोर

विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक ली थी। इसमें कृषि कुंभ के दूसरे संस्करण में 02 लाख से अधिक किसानों की प्रतिभागिता पर उनका जोर रहा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कृषि एवं संवर्गी सेक्टर की ख्यातिलब्ध कंपनियों/संस्थाओं, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों, प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित करने का निर्देश दिया था। इसमें जापान, इजरायल, जर्मनी, यूएसए समेत कई देशों में खेती-किसानों के नए कार्यों को जानने के लिए इनके सहभागिता पर भी बल दिया। 

कृषि से जुड़े कई विषयों पर होगी चर्चा

कृषि कुंभ के दौरान गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों, श्री अन्न के प्रोत्साहन, एफपीओ आधारित व्यवसाय, खेती की लागत को कम करने, पराली प्रबन्धन के साथ-साथ $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाले राज्य में कृषि सेक्टर के योगदान को बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा भी पर सीएम का जोर रहा। इसमें कृषि के विभिन्न आयामों से जुड़े विषयों पर चर्चा-विमर्श, व्याख्यान, कृषि ड्रोन का प्रदर्शन, कृषि प्रदर्शनी आदि भी लगेगी। 

उपलब्धियों से भरा था कृषि कुंभ 1.0

2017 में योगी सरकार बनने के बाद 2018 में पहला कृषि कुंभ लगा था। इसकी सराहना पूरे देश में की गई थी। कृषि व अन्य विभागों की तरफ से एक लाख से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया था। 14 सत्रों में कई विषयों पर चर्चा भी हुई। इसमें 300 से अधिक कंपनियों व संस्थाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें दो करोड़ की राजस्व प्राप्ति भी हुई थी। पराली प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला भी हुई थी। कृषि कुंभ 1.0 काफी उपलब्धियों भरा रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!