ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया, `खेलो इंडिया' पहल के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की चर्चा की" जेपी सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तीन दिवसीय 15 वां गायत्री महायज्ञ आयोजन 25 नवंबर से अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष की ओर से भी नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य संजय सेठ का हुआ अभिनंदन ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबादऔर हार्दीक शुभकामनाएं-बेलाल अहमद यूपी सरकार का बड़ा फैसला, खेत में कटीले तार लगाया तो जाना पड़ सकता है जेल मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया, `खेलो इंडिया' पहल के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की चर्चा की" जेपी सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तीन दिवसीय 15 वां गायत्री महायज्ञ आयोजन 25 नवंबर से अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष की ओर से भी नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य संजय सेठ का हुआ अभिनंदन ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबादऔर हार्दीक शुभकामनाएं-बेलाल अहमद यूपी सरकार का बड़ा फैसला, खेत में कटीले तार लगाया तो जाना पड़ सकता है जेल
उत्तर प्रदेश सरकार English

नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल, स्वागत-अभिनंदन की भव्य तैयारी

D

Dainik India News

4046 views
नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल, स्वागत-अभिनंदन की भव्य तैयारी

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर संगठन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नामांकन सहित अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं 13 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय, हजरतगंज में संपन्न होंगी, जबकि 14 दिसंबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया से लेकर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा और उसके उपरांत स्वागत-अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए पार्टी स्तर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान की उपस्थिति में महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा कार्यक्रम व्यवस्था में लगाए गए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि चुनाव और स्वागत समारोह को लेकर पूरे लखनऊ को भगवामय किया जाएगा। शहर के सभी प्रमुख चौराहों, महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थलों पर विशेष साफ-सफाई एवं आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी। इसके साथ ही पूरे नगर में पार्टी के झंडे, बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे तथा विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के उपरांत उनके स्वागत के लिए ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

सभी व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारी, केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!