ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
60 नामांकन पत्रों में 15 नामांकन पत्र पाए गए अवैध “भारत जब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, तब यूपी चुप नहीं बैठेगा” Illegal Construction Issue in Lucknow: The Agony of Losing Homes and Government's Responsibility जनगणना-2027 का शुभारंभ : विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा मकान गणना एवं सूचीकरण अभियान नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस व फोर्स के जवानों ने मधुबन में निकाला फ्लैग मार्च सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर मतगणना के कारण मऊ जनपद में हुआ रुट डायवर्जन जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक 60 नामांकन पत्रों में 15 नामांकन पत्र पाए गए अवैध “भारत जब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, तब यूपी चुप नहीं बैठेगा” Illegal Construction Issue in Lucknow: The Agony of Losing Homes and Government's Responsibility जनगणना-2027 का शुभारंभ : विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा मकान गणना एवं सूचीकरण अभियान नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस व फोर्स के जवानों ने मधुबन में निकाला फ्लैग मार्च सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर मतगणना के कारण मऊ जनपद में हुआ रुट डायवर्जन जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक
उत्तर प्रदेश English

सफाईकर्मी बने साहब,कैसे हो गांव की सफाई

D

Dainik India News

7564 views
सफाईकर्मी बने साहब,कैसे हो गांव की सफाई
       

धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन, मऊ । फतेहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा दुबारी में गांव में पहुंचे सफाईकर्मी अपने आप को साहब समझ निर्देश देते नजर आए। जहां सूट बूट पहनकर खड़े सफाई कर्मी सफाई करने के बजाय हाथ पर हाथ रखकर खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। हद तो तब हो गयी जब स्थानीय लोगों ने सफाई की बात करने को बोला तो अपने कर्तव्य को भूल बोले कि हम सफाई कर्मी ही नहीं हैं । लेकिन देखते ही देखते तभी वहा एक खड़े युवक ने अपने फोन से एक तस्वीर ले ली। और वह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर वायरल होते ही सफाई कर्मी के चेहरे के रंग उड़ते नजर आए बाद में स्वीकार किया कि हम सफाई कर्मी हैं साफ करेंगे । अब देखना यह है कि फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के ईमानदार अधिकारियों के तरफ से इन नवाबों का किस तरह स्वागत किया जाता है। जहां गांव को स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों की सरकार ने नियुक्ति की हैं । लेकिन गांव को स्वच्छ रखने की मंशा को अब पलीता लग रहा है। क्योंकि गांव से सफाई कर्मचारी अब नदारद हो चुके हैं। गांव में कूड़े का अंबार लगता जा रहा है। यहां पर ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी तो तैनात हैं, लेकिन वह गांव में सफाई करने के लिए आते ही नहीं हैं। आए भी तो साहब बन बैठे। पीएम मोदी स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गांव में तैनात स्वच्छता दूर स्वयं अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। दरअसल, कुछ साल पहले प्रदेश सरकार ने गांव को स्वच्छ रखने को लेकर सफाई कर्मियों की नियुक्ति की थी। इससे सरकार की मंशा साफ थी की सफाई कर्मी गांव में रहकर गांव को स्वच्छ बनाने रखने का काम करेंगे, लेकिन नियुक्ति के बाद कुछ दिन तक तो सफाई कर्मियों ने गांव में काम किया। उसके बाद अचानक गांव से नदारद हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकतर गांव में तो सफाईकर्मी आते ही नहीं हैं। गांव वालों को खुद ही सफाई करनी पड़ती है। सफाई कर्मी प्रधान और ब्लॉक कर्मचारियों की मिलीभगत से सेटिंग और गेटिंग के खेल से अब सफाई नहीं करते। फिलहाल जमीनी हकीकत यही है कि सफाई कर्मी अब गांव से नदारद हो चुके हैं। गांव में कूड़े का ढेर लग रहा है। इस संबंध में जिम्मेदारों ने कहा कि अगर किसी गांव से कोई शिकायत आती है तो आरोपी सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच भी कराई जाएगी। अब देखना यह है कि आगे ईमानदार अफसरों द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!