ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने 22 जनवरी 2024 को सजीव प्रसारण, यज्ञ,स्वास्थ शिविर, भंडारा प्रसाद हेतू आमंत्रण दे सहभागिता का निवेदन किया -जितेन्द्र प्रताप सिंह • खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 17 जून तक • आवास एवं शहरी विकास निगम तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मध्य सहमति ज्ञापन संपन्न • हलाल सर्टिफिकेशन होगा 'हराम', यूपी में लग सकता है प्रतिबंध • सेवा भारती का सामाजिक अभियान बना जनजागरण का प्रतीक, सांसद बृजलाल बोले — स्वावलंबन ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मूलमंत्र • चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   • नौ किलो 750 ग्राम अवैध गांजा संग तस्कर गिरफ्तार • आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने 22 जनवरी 2024 को सजीव प्रसारण, यज्ञ,स्वास्थ शिविर, भंडारा प्रसाद हेतू आमंत्रण दे सहभागिता का निवेदन किया -जितेन्द्र प्रताप सिंह • खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 17 जून तक • आवास एवं शहरी विकास निगम तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मध्य सहमति ज्ञापन संपन्न • हलाल सर्टिफिकेशन होगा 'हराम', यूपी में लग सकता है प्रतिबंध • सेवा भारती का सामाजिक अभियान बना जनजागरण का प्रतीक, सांसद बृजलाल बोले — स्वावलंबन ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मूलमंत्र • चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   • नौ किलो 750 ग्राम अवैध गांजा संग तस्कर गिरफ्तार •
Uncategorized English

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, 6:00 बजे तक 52.23 प्रतिशत हुई वोटिंग

D

Dainik India News

• 8188 views
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, 6:00 बजे तक 52.23 प्रतिशत हुई वोटिंग

दैनिक इंडिया न्यूज़:लखनऊ में वोटिंग जारी है। सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। हर उम्र के लोग उन कतारों में लगे नजर आए। बसपा सुप्रीमों मायावती ने लखनऊ में वोट डाला। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए स्कॉलर्स होम स्कूल में वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपना वोट डालें। एनडीए 400 सीटें लेकर आएगा। लखनऊ में 6:00 बजे तक 52.23लखनऊ पूरब52.47 प्रतिशत व मोहनलालगंज में 62.72 प्रतिशत मतदान हुआ।

देशभर में अपनी कला-संस्कृति, साहित्य और तहजीब के लिए मशहूर लखनऊ 1962 से मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है। उस वर्ष 58.49 प्रतिशत वोट पड़े थे। साल 1991 में मतदान प्रतिशत 33.23 ही रहा। अचानक से मत प्रतिशत में गिरावट हुई तो राजनेता भी चकित रह गए। तब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने पहले मतदान, फिर जलपान का नारा दिया और घर-घर जाकर वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।

समय के साथ लखनऊ में बहुत बदलाव आया। मतदान प्रतिशत में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन अब भी यहां के मतदाता 60 प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 53.06 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। साल 2019 के चुनाव में मत प्रतिशत बढ़कर 57.68 पहुंचा, लेकिन 1962 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया। इस बार लखनऊ प्रशासन ने 52.23 प्रतिशत मतदान का दावा किया है। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए टोलियां सुबह घर-घर जाएंगी। इसके अलावा लोगों को फोन और मैसेज कर बूथ तक बुलाया जाएगा। इतना ही नहीं सबसे पहले मतदान करने वाले को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दयानंद विद्यालय महानगर मे सपरिवार जा कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र धर्म व प्रजातंत्र के इस महापर्व मे सहभागिता की।उन्होंने कहा कि मतदान प्रजातंत्र को पोषित करने मे हमारा कर्तव्य है व व्यक्तिगत अधिकार इसके अनुपालन से प्राप्त होते हैं। पांचवे दौर के मतदान से मत प्रतिशत मे बढ़त प्रजातंत्र की जड़ो की मजबूती को परिलक्षित करता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!