ब्रेकिंग न्यूज़
विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब | विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति गिरफ्तार SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हुआ ग्राम पंचायत सचिवालय कटिहारी बुजुर्ग का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिया गणतंत्र दिवस का संदेश राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा एडवोकेट चेम्बर शिलान्यास किया मेक इन ऑटोमोबाइल के संचालक गुड्डू अंसारी ने रामलीला समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति गिरफ्तार SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हुआ ग्राम पंचायत सचिवालय कटिहारी बुजुर्ग का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिया गणतंत्र दिवस का संदेश राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा एडवोकेट चेम्बर शिलान्यास किया मेक इन ऑटोमोबाइल के संचालक गुड्डू अंसारी ने रामलीला समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास

D

Dainik India News

139 views
मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।समय की सुईयाँ जैसे ही अपराह्न के चार पर पहुँचीं, उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत की धड़कनें एकाएक तीव्र हो गईं। प्रतीक्षा की घड़ियाँ समाप्त हुईं और शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय में एक गरिमामयी उपस्तिथि के बीच वह सत्य उद्घाटित हुआ, जिसका हज़ारों नेत्रों को महीनों से इंतज़ार था। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने अपने परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही प्रदेश के शैक्षणिक क्षितिज पर एक नया कीर्तिमान अंकित कर दिया है।

गरिमामयी उपस्थिति और घोषणा का वह क्षण

निदेशक डॉ. महेन्द्र देव, परिषद के पूर्व सदस्य जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं सचिव शिवलाल की त्रिवेणी ने जब पूर्व निर्धारित योजनानुसार परिणामों का अनावरण किया, तो कक्ष का वातावरण उत्साह और गौरव से भर गया। यह केवल अंकों का विवरण नहीं था, बल्कि हज़ारों विद्यार्थियों के तप और देववाणी संस्कृत के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतिफल था।

सृष्टि और रजनीश: मेधा के नए शिखर

इस वर्ष के परिणामों ने प्रमाणित कर दिया कि प्रतिभा किसी भूगोल या लिंग की मोहताज नहीं होती। पूर्व मध्यमा (10वीं) में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने 94.43% अंकों के साथ सफलता का वह हिमालय खड़ा किया है, जिसे भेद पाना भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक चुनौती होगा। वहीं, उत्तर मध्यमा (12वीं) में प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 89.36% अंक अर्जित कर यह सिद्ध कर दिया कि एकाग्रता और सतत परिश्रम से सफलता के शीर्ष को हस्तगत किया जा सकता है।

जितेन्द्र प्रताप सिंह का ओजस्वी संदेश और 'भाव सम्मान'

इस ऐतिहासिक अवसर पर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को उनकी 'महत्ति उपलब्धि' पर न केवल मंगलकामनाएं प्रदान कीं, बल्कि एक भावुक और प्रेरणादायी संबोधन भी दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।

विशेष रूप से मेरिट सूची के नक्षत्रों का उल्लेख करते हुए श्री सिंह ने अपनी वाणी को कृतज्ञता से भरते हुए कहा— "यह विजय मात्र परीक्षार्थियों की नहीं है, यह उन गुरुजनों के मार्गदर्शन की है जिन्होंने ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित की; यह उन अभिभावकों के त्याग की है जिन्होंने अभावों में भी सपनों को सींचा।" उन्होंने सफल मेधावियों को 'भाव सम्मान' प्रदान करते हुए उनके परिश्रम को साधुवाद ज्ञापित किया।

आंकड़ों की गूँज और उज्ज्वल भविष्य

इस बार की सांख्यिकी स्वयं अपनी कहानी कह रही है। कुल 13,302 जिज्ञासुओं में से 12,306 ने सफलता की सीढ़ी चढ़ी है। कक्षा 12वीं का 94.86% उत्तीर्ण प्रतिशत न केवल सराहनीय है, बल्कि यह संस्कृत शिक्षा की ओर समाज के बढ़ते रुझान का साक्षात प्रमाण है। छात्राओं के वर्चस्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आधुनिक उत्तर प्रदेश की बेटियाँ अपनी जड़ों से जुड़कर आसमान छूने का सामर्थ्य रखती हैं।

 

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!