ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की महामना मालवीय मिशन ने पौराणिक सरयू नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी "S.R. Group of Institutes Annual Festival 2023: Inauguration of the event with the participation of the finest people in the state" विधायक डॉ. बोरा ने किया 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री ने नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रिपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एक अवैध देशी रिवाल्वर 32 बोर व जिंदा कारतूस व एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की महामना मालवीय मिशन ने पौराणिक सरयू नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी "S.R. Group of Institutes Annual Festival 2023: Inauguration of the event with the participation of the finest people in the state" विधायक डॉ. बोरा ने किया 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री ने नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रिपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एक अवैध देशी रिवाल्वर 32 बोर व जिंदा कारतूस व एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ मिशन मोड में, बूथ तक संगठन सशक्त करने की रणनीति तैयार

प्रदेश कार्यालय में लखनऊ महानगर कार्यसमिति की अहम बैठक, डिजिटल सिस्टम से लेकर वैचारिक मजबूती तक हर पहलू पर फोकस

D

Dainik India News

43 views
भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ मिशन मोड में, बूथ तक संगठन सशक्त करने की रणनीति तैयार
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित लखनऊ महानगर कार्यसमिति की योजना बैठक में संगठन को नई धार देने की स्पष्ट रणनीति सामने आई। बैठक में आगामी प्रशिक्षण महाअभियान को मिशन मोड में संचालित करने का खाका तैयार किया गया, जिसमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को वैचारिक, तकनीकी और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Article image

बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रशिक्षण वर्गों को संगठन की “रीढ़” बताते हुए कहा कि यही वह मंच है, जहां कार्यकर्ता केवल विचार नहीं, बल्कि कार्यशैली और नेतृत्व कौशल भी सीखते हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुशासन, गुणवत्ता और व्यापक सहभागिता के साथ आयोजित किए जाएं, ताकि संगठन की जड़ें और मजबूत हों।

Article image

महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम सदन में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निंदा प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जिस पर बैठक में मौजूद महिलाओं ने जोरदार तालियों के साथ समर्थन जताते हुए माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने प्रशिक्षण महाअभियान की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती देने में निर्णायक साबित होगा। वहीं वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने समन्वय, समयबद्धता और जवाबदेही को सफलता की कुंजी बताते हुए पदाधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाने का संदेश दिया।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि यह महाअभियान संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडल और बूथ स्तर तक अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे संगठन की पकड़ जमीनी स्तर पर और मजबूत हो।

बैठक में प्रशिक्षण वर्गों को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए डिजिटल व्यवस्था पर खास फोकस किया गया। ऑनलाइन पंजीकरण, डिजिटल शुल्क भुगतान, Saral App के माध्यम से सत्यापन, आवास-भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, एलईडी-प्रोजेक्टर, ऑडियो सिस्टम, पीपीटी प्रस्तुति, पावर बैकअप और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाओं को अनिवार्य रूप से लागू करने पर सहमति बनी। साथ ही सरकार की उपलब्धियों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी लगाने की भी रणनीति तैयार की गई।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने जानकारी दी कि बैठक में प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, शंकर लाल लोधी, पूर्व संगठन मंत्री ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!