ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र • युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • <em>सीएम.योगी ने कल्‍याण सिंह की पुण्‍यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया-जेपी सिंह</em> • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश • 60 नामांकन पत्रों में 15 नामांकन पत्र पाए गए अवैध • मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्याें का किया समीक्षा • न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र • युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • <em>सीएम.योगी ने कल्‍याण सिंह की पुण्‍यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया-जेपी सिंह</em> • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश • 60 नामांकन पत्रों में 15 नामांकन पत्र पाए गए अवैध • मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्याें का किया समीक्षा •
लेख / शोध English

बड़ी काली माता के आशीर्वाद से भारत कर रहा विकास: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

D

Dainik India News

• 9017 views
बड़ी काली माता के आशीर्वाद से भारत कर रहा विकास: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

चौक मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आदिगुरु शंकराचार्य भवन का लोकार्पण, रक्षा मंत्री ने कहा – मां काली ने मुझे अपनाया, उनके आशीर्वाद से ही सेवा कार्य कर पा रहा हूं

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, चौक।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बड़ी काली माता की कृपा से लखनऊ ही नहीं, पूरा भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। चौक स्थित प्राचीन मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा, “यह मंदिर दो हजार वर्ष से अधिक पुराना है। मां काली की शक्ति के बिना भारत की रक्षा और उन्नति की कल्पना भी नहीं की जा सकती।”

उन्होंने कहा कि जुलाई का महीना भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण है। “26 वर्ष पहले इन्हीं दिनों पाकिस्तान ने भारत की भूमि पर कब्जा करने का दुस्साहस किया था। तब लखनऊ के ही सांसद और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संकल्प लिया कि भारत की एक-एक इंच भूमि वापस ली जाएगी। उसी युद्ध में गोरखा रेजिमेंट के वीर मनोज पांडेय ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस रेजिमेंट की मूल शक्ति मां काली ही हैं। मुझे भी मां काली ने अपनाया है और उन्हीं के आशीर्वाद से मैं लखनऊ में सेवा कर पा रहा हूं।”

शंकराचार्य भवन का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित 186.72 लाख रुपये की लागत से बने आदिगुरु शंकराचार्य भवन का लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और महंत विवेकानंद गिरि ने किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा, “आदि गुरु शंकराचार्य ने इस मंदिर की स्थापना की थी। यह स्थान केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी है। सरकार समाज के साथ मिलकर ऐसे तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कटिबद्ध है।”

राष्ट्रीय सनातन महासंघ का अभिनंदन

इस पुनीत अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अयोध्या में संस्कृत भारती का वर्ग संचालन कार्य होने के कारण वे स्वयं उपस्थित नहीं हो पाए, परंतु उन्होंने अयोध्या से ही मीडिया को संबोधित करते हुए कहा,

“हमें गर्व है कि लखनऊ का सांसद एक सच्चा राष्ट्रवादी और सनातनी नेता है। राजनाथ सिंह का यह कार्य प्रेरक है। उन्होंने मां काली के मंदिर में आदिगुरु शंकराचार्य भवन का लोकार्पण कर यह सिद्ध किया कि राष्ट्र की रक्षा केवल शस्त्रों से नहीं, संस्कृति और धर्म की शक्ति से भी होती है। राष्ट्रीय सनातन महासंघ की ओर से मैं उन्हें कोटिशः धन्यवाद देता हूं।”

समाज के लिए उपयोगी भवन – डिप्टी सीएम

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश में ऐसे महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण हो रहा है, जो समाज के लिए उपयोगी और प्रेरक सिद्ध होंगे।”

कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद अनुराग मिश्रा, मनीष रस्तोगी, मठ बड़ी काली जी मंदिर संरक्षक स्वामी आत्मानंद गिरि, स्वामी अच्युतानंद, महंत विवेकानंद गिरि, अभय उपाध्याय, प्रबंधक देवराज सिंह, ट्रस्टी सदस्य धीरेंद्र अवस्थी, दीप प्रकाश सिंह, विकास तिवारी, पुजारी शिवम पांडेय, रामेंद्र अवस्थी, तुषार वर्मा, राहुल सारस्वत, उमेश पाटिल, हिमांशु गर्ग, ऋषि कपूर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!