ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान न्याय निर्णायक अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विचाराधीन वादों में 27 में दोषी पाये गये , आदेश पारित नवागत एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने युद्ध स्तर पर पुलिस लाइन वह 112 के वाहनों की समीक्षा की बिना फिटनेस, एचएसआरपी और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन  बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया मुख्यमंत्री ने विभाजन की त्रासदी को बताया राष्ट्रीय घाव, सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान न्याय निर्णायक अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विचाराधीन वादों में 27 में दोषी पाये गये , आदेश पारित नवागत एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने युद्ध स्तर पर पुलिस लाइन वह 112 के वाहनों की समीक्षा की बिना फिटनेस, एचएसआरपी और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन  बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया मुख्यमंत्री ने विभाजन की त्रासदी को बताया राष्ट्रीय घाव,
उत्तर प्रदेश सरकार English

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी”

D

Dainik India News

24 views
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी”

लखनऊ, दैनिक इंडिया न्यूज़।सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण हेतु भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” चलाएगी। इस अभियान के तहत देशभर में नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया जाएगा। अभियान की लखनऊ महानगर कार्यशाला का आयोजन हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में किया गया। इसमें महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता रही, जबकि मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी और राज्यसभा सांसद बृजलाल उपस्थित रहे।

त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लोकल फॉर वोकल” के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कभी भारत की तुलना पाकिस्तान से होती थी और देश आर्थिक व्यवस्था में 10वें स्थान पर भी नहीं था, लेकिन आज भारत चौथे स्थान पर है और अमेरिका व चीन जैसे देशों से तुलना की जा रही है। यह परिवर्तन तभी संभव हुआ है जब देश ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया।

अभियान के तहत 28 से 30 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय प्रेस वार्ता और मंडल कार्यशालाएं, 7-8 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रेस वार्ताएं, 16 से 30 अक्टूबर तक युवा एवं महिला सम्मेलन आयोजित होंगे। इस दौरान सोशल इन्फ्लुएंसर्स को अभियान से जोड़कर स्वदेशी उत्पादों का प्रचार कराया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत सिग्नेचर वॉल पर नागरिकों से लिखित संकल्प लिया जाएगा।

नवंबर में प्रोफेशनल सम्मेलन होंगे जिनमें व्यापारी, शिक्षक, लघु उद्योग, विधि और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा कॉलेजों में स्वदेशी बनाम विदेशी विषय पर संगोष्ठियां और सेमिनार आयोजित कर प्रत्येक कॉलेज से आत्मनिर्भर भारत एंबेसडर चुने जाएंगे।

एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में स्वदेशी मेला, स्ट्रीट वेंडर सम्मेलन, स्थानीय कारीगर सम्मेलन, भारत संकल्प रथ और पदयात्राएं भी शामिल रहेंगी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में सुधीर हलवासिया, रमेश तूफानी, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अभिषेक खरे, मानवेंद्र सिंह, चेतन सिंह बिष्ट और राकेश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!