ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम रन फार यूनिटी अति सराहनीय-जेपी सिंह लवकुश नगर मलिन बस्ती में ठंड से जूझते जरूरतमंदों को मिली संजीवनी बृहद रोजगार मेले का आयोजन 15 मार्च को तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन बैंक ऋण जमा न करने पर जिलाधिकारी ने 8 लोगों की बंधक अचल संपत्तियों को सरफेसी एक्ट के तहत संबंधित बैंकों को हस्तांतरित करने का जारी किया आदेश हरदोई एसपी कार्यालय के सामने नगर पालिका ने बनवाया गाड़ियों का स्टैंड, आम जनमानस को हो रही परेशानी CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation एक सफारी वाहन से 276.48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर,दो शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम रन फार यूनिटी अति सराहनीय-जेपी सिंह लवकुश नगर मलिन बस्ती में ठंड से जूझते जरूरतमंदों को मिली संजीवनी बृहद रोजगार मेले का आयोजन 15 मार्च को तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन बैंक ऋण जमा न करने पर जिलाधिकारी ने 8 लोगों की बंधक अचल संपत्तियों को सरफेसी एक्ट के तहत संबंधित बैंकों को हस्तांतरित करने का जारी किया आदेश हरदोई एसपी कार्यालय के सामने नगर पालिका ने बनवाया गाड़ियों का स्टैंड, आम जनमानस को हो रही परेशानी CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation एक सफारी वाहन से 276.48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर,दो शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Uncategorized English

चौधरी धर्मेंद्र कुमार को भारतीय जाट सभा द्वारा सम्मानित किया गया

D

Dainik India News

26 views
चौधरी धर्मेंद्र कुमार को भारतीय जाट सभा द्वारा सम्मानित किया गया

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ – लखनऊ कैंट स्थित एमबी क्लब में आयोजित भारतीय जाट सभा के विशेष कार्यक्रम में चौधरी धर्मेंद्र कुमार, जो सचिव के पद से सेवानिवृत हुए हैं, को भारतीय जाट समाज द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें फूलों का गुलदस्ता और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर (आरआई राज भवन) कुलदीप सिंह की काव्य रचना से हुई, जिसमें उन्होंने कहा:

जिससे भी मिलूं, जीत लूं उसके हृदय के दामन में मेरे व्यवहार के मोती।”

वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी रामराज सिंह ने सचिव महोदय को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। पूर्व डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर आरके तोमर जी ने भी बधाई दी। इसी क्रम में चौधरी प्रीतम सिंह ने सचिव महोदय द्वारा भारतीय जाट समाज के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की और उनके सौम्य व्यक्तित्व की सराहना की।

अन्य वक्ताओं ने भी चौधरी धर्मेंद्र कुमार के उज्जवल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में नारी शक्ति की अग्रणी कवियत्री बालियान ने भी सचिव महोदय को अपनी शुभकामनाएं दीं।

गणमान्य व्यक्तियों और उनके परिवारजनों ने चौधरी धर्मेंद्र कुमार को शाब्दिक पुष्प गुच्छ से नवाजा और उनके समाज एवं कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष चौधरी कप्तान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी रामराज सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट, उपाध्यक्ष डॉ. आरके तोमर (पूर्व डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर उत्तर प्रदेश) के अलावा शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, कृषि, पुलिस और अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

अध्यक्ष महोदय ने अपने वक्तव्य में सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सचिव चौधरी धर्मेंद्र कुमार की जिम्मेदारियां अब और बढ़ गई हैं। उन्हें अपने समाज को और आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटना होगा। शैक्षिक और आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष जी ने कहा कि अभी भी हम आर्थिक रूप से पिछड़े हैं और इसमें सुधार की आवश्यकता है। महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के समापन में सचिव चौधरी धर्मेंद्र कुमार ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और उनके परिवारों को उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!