ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने मनाया जन्मदिन,तय हुई भविष्य की रणनीति फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रूपये ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह World Asthma Day 2026: Translational Pulmonology Meets Community Outreach in a High-Impact Awareness Initiative श्रीनगर एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से कश्मीर को मिलेगा बल चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को नई दिशा, श्रीराम आयुष चिकित्सालय के लोकार्पण का निमंत्रण अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने मनाया जन्मदिन,तय हुई भविष्य की रणनीति फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रूपये ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह World Asthma Day 2026: Translational Pulmonology Meets Community Outreach in a High-Impact Awareness Initiative श्रीनगर एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से कश्मीर को मिलेगा बल चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को नई दिशा, श्रीराम आयुष चिकित्सालय के लोकार्पण का निमंत्रण
उत्तर प्रदेश सरकार English

आज से तीन दिनों तक लखनऊ में इंडियन रोड कांग्रेस IRC 81 वां अधिवेशन

B

Bhargav Bhargav

4726 views

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज

11 साल बाद यूपी को मिली मेजबानी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आयोजन, देश-विदेश के 1500 से अधिक डेलीगेट्स लेंगे हिस्सा , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ

इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) का 81वां अधिवेशन 8 से 11  अक्टूबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। 11 साल बाद यूपी की मेजबानी में होने वाले आयोजन में देश-विदेश के 1500 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। यह अधिवेशन 1934 में शुरू हुआ था। यूपी पांचवीं बार इसकी मेजबानी करेगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 4 बजे केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहेंगे।  

सांस्कृतिक नगरों से परिचित होंगे डेलीगेट्स 

कार्यक्रम में यूपी के भी 200 डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। अधिवेशन के पश्चात प्रतिभागियों को अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन आदि स्थानों पर भ्रमण कराकर यहां के अध्यात्म व सांस्कृतिक पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन गया है। यहां नई तकनीक से लगभग 50 लाख टन कार्बन उत्सर्जन को बचाया गया है। मुख्यमंत्री ने 2027 तक यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें इंफ्रास्ट्रक्चर व सड़क का विशेष योगदान है। अधिवेशन में एफडीआर जैसी तकनीकी विषयों पर कोड्स लाया जाएगा, जिससे यूपी को बड़ा लाभ होगा। 

पांचवीं बार मेजबानी करेगा यूपी

उत्तर प्रदेश में आईआरसी का यह पांचवां अधिवेशन है। प्रथम अधिवेशन दिसंबर 1934 में दिल्ली में हुआ था। वर्ष 1937, 1985, 1995 व 2011 में यूपी इसकी मेजबानी कर चुका है। इसके बाद इस वर्ष यह गौरव उत्तर प्रदेश को मिल रहा है। 

19 तकनीकी सत्र होंगे, एक सत्र यूपी का                 

अधिवेशन में 19 सत्र होंगे। इसमें एक सत्र यूपी का भी होगा, जिसमें अपने श्रेष्ठ कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। सड़क निर्माण की नई तकनीकों, इंफ्रास्ट्रक्चर, अच्छी, किफायती, टिकाऊ व सुरक्षित सड़कों जैसे विषयों के लिए यह काफी कारगर होगा। देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञों, केंद्र व प्रदेश के इंजीनियरों, सड़क व सेतु से जुड़ी संस्थाओं, वैज्ञानिकों व सलाहकारों द्वारा कई विषयों पर प्रस्तुति होगी। तकनीकी प्रदर्शनी में 180 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न कंपनियों की ओर से सड़क निर्माण में काम आने वाले उपकरण, मशीनरी, मटेरियल व नई तकनीक से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। साथ ही एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) के जरिए सूबे की कला व शिल्पकारों के हुनर से भी आगंतुक अवगत होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक सांझ का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हरिहरपुर घराने को भी आमंत्रित किया गया है। 

छात्रों को प्रतिभाग का मिलेगा अवसर

यह अधिवेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी काफी कारगर होगा। सड़क निर्माण के क्षेत्र में करियर बनाने व स्टार्टअप के जरिए स्वरोजगार के सृजन में इससे काफी मदद मिलेगी। साथ ही अभियंताओं के लिए भी यह अधिवेशन काफी महत्वपूर्ण होगी। बता दें कि राष्ट्र स्तर पर 16 समितियों में यूपी पीडब्ल्यूडी के अफसरों को सदस्य के रूप में चुना गया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!