ब्रेकिंग न्यूज़
वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | संवेदनहीनता से संवेदनशीलता तक: आखिर किस वेदना ने झुकाया ऊर्जा विभाग का कठोर रवैया? | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | संवेदनहीनता से संवेदनशीलता तक: आखिर किस वेदना ने झुकाया ऊर्जा विभाग का कठोर रवैया? |
हाइलाइट न्यूज़
पिहानी क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदी गाड़ी को रेंजर ने दिनदहाड़े छोड़ा, जांच के आदेश जारी दोषी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर,जांच में जुटी पुलिस हरदोई में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित Causes of Elevated Thyroid Hormones and Associated Risks विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए अधिकारियों संग पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बी आर डी मेडिकल कॉलेज का की निरीक्षण पिहानी क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदी गाड़ी को रेंजर ने दिनदहाड़े छोड़ा, जांच के आदेश जारी दोषी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर,जांच में जुटी पुलिस हरदोई में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित Causes of Elevated Thyroid Hormones and Associated Risks विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए अधिकारियों संग पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बी आर डी मेडिकल कॉलेज का की निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव की तैयारियों को जांचा-परखा

B

Bhargav Bhargav

18 views
मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव की तैयारियों को जांचा-परखा

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

नगर निगम के सभी चौराहों पर सजेगी रंगोली, जलेंगे दीप

अयोध्या उत्तर प्रदेश 2017 में सरकार बनने के बाद दीपोत्सव के सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां दीपोत्सव को लेकर चल रही अंतिम चरण की तैयारियों को देखा और पथ प्रदर्शक के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों को सहेजा। सभी तैयारियां के बारे में जानकारी ली, फिर आवश्यक निर्देश भी दिए। बता दें कि दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहली बार मौजूद रहेंगे।

सबसे पहले वे साकेत महाविद्यालय पर बनाये जा रहे हैलीपैड गए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पहले वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद जिन स्थलों पर प्रधानमंत्री जाएंगे, वहां की भी तैयारियों को परखा। यहां कई विदेशी मेहमान व विशिष्ट अतिथि भी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल व राम की पैड़ी समेत कई घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां किस प्रकार दीप लगेंगे, कैसे प्रज्ज्वलित होंगे, किस प्रकार वालंटियरों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को मुश्तैद रहने को कहा।

हर चौराहों पर सजेगी रंगोली, जलेंगे दीप

दीपोत्सव पर नगर निगम के हर चौराहों पर रंगोली सजेगी। साथ ही यहां दीप भी जलाये जाएंगे। यह भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा के भी वाहक बनेंगे। 

श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यों का लिया जायजा, रामलला के किये दर्शन 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे में बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन भी किये और प्रदेश की खुशहाली व दीपोत्सव की समृद्धि की कामना की। 

राज सदन भी गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राज सदन भी गए। यहां उन्होंने राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा से मुलाकात की। दीपोत्सव के दौरान विदेशी मेहमानों के शाही स्वागत और सह भोज के लिए वार्ता भी की। बता दें कि दक्षिण कोरिया के प्रथम नागरिक को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। दक्षिण कोरिया से अयोध्या राज परिवार का पुराना नाता भी है। अयोध्या की राजकुमारी दक्षिण कोरिया की महारानी थीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!