ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री पुलिस की मौजूदगी में निर्धन परिवार के घर में दबंगों ने की तोड़-फोड़ , नहीं मिला इंसाफ वृहद रोजगार मेला का आयोजन 10 अक्टूबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन , अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय ऋषिपाल सिंह अनुपस्थित , जिलाधिकारी नें दिया एक दिन का वेतन काटने का आदेश , कारण बताओ नोटिस जारी उप जिलाधिकारी सदर ने कार्यों में लापरवाही एवं गलत शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप में दो लेखपालों को किया निलंबित कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) व गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर राष्ट्र के नाम संदेश छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री पुलिस की मौजूदगी में निर्धन परिवार के घर में दबंगों ने की तोड़-फोड़ , नहीं मिला इंसाफ वृहद रोजगार मेला का आयोजन 10 अक्टूबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन , अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय ऋषिपाल सिंह अनुपस्थित , जिलाधिकारी नें दिया एक दिन का वेतन काटने का आदेश , कारण बताओ नोटिस जारी उप जिलाधिकारी सदर ने कार्यों में लापरवाही एवं गलत शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप में दो लेखपालों को किया निलंबित कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) व गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर राष्ट्र के नाम संदेश छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज
उत्तर प्रदेश सरकार English

दीपोत्सवः सफाई पर ध्यान,  जगह-जगह रहेगा 'मान'-सीएम.

B

Bhargav Bhargav

3446 views

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

पिछले दिनों समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया था ,तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे कर्मचारी

22 स्थानों पर महिला पुरूष के अस्थायी सार्वजनिक शौचालय किए गए स्थापित

अयोध्या, 19 अक्टूबर। दीपोत्सव के मद्देनजर पिछले दिनों हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाक चौबंद सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सफाई पर विशेष ध्यान हो। इसके बाद अयोध्या नगर निगम ने चाक चौबंद व्यवस्था कर ली। इसे लेकर हर जगह सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में नगर निगम भी काफी योगदान दे रहा है। किसी को शौचालय के लिए परेशान न होना पड़ेगा,  सफाई दुरुस्त मिलेगी।   

दीपोत्सव के सभी सेक्टरों में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सफाई नायक के साथ वे आवंटित सेक्टरों में निरंतर भ्रमण कर हकीकत परखेंगे और मुश्तैद रहेंगे। साथ ही संबंधित सफाई नायकों को सूचित कर तत्काल कमियों को दुरुस्त भी कराएंगे। 

पंचायत राज विभाग से 500 कर्मचारियों की भी लगी ड्यूटी

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि इसके लिए व्हाट्सअप के माध्यम से समस्त अधिकारियों एवं सफाई नायकों को जोड़ा गया है,  जिससे दीपोत्सव के आयोजन तक सभी अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे के संपर्क में बने रहें। सफाई की हर जगह समुचित व्यवस्था रहेगी। 

जिला पंचायत राज विभाग से भी 500 सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें विभाग व सेक्टर वार विभाजित करते हुए आवश्यकतानुसार दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे व दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक रहेगी। अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तीन शिफ्ट में ड्यूटी के लिए रखा गया है। यह सभी दीपोत्सव व परिक्रमा मेला तक कार्य करेंगे। 

मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित किए जाएंगे

कई स्थानों पर अस्थायी रूप से मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित किये जायेंगे। अस्थायी शौचालय के लिए नागेश्वर नाथ मंदिर के पास, रामकथा पार्क के समीप, सही गेस्ट हाउस के पास, रामकथा पार्क के मोड़ पर, गेस्ट हाउस के अंदर, नयाघाट रामकथा पार्क के रास्ते पर, राम की पैड़ी के आगे की तरफ कच्चाघाट पर प्राधिकरण की दुकानों के समीप समेत 22 स्थानों को चिह्नित किया गया है। 

मुख्यमंत्री के आदेश के अनुरूप हो रही व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का आदेश दिया था। इसके मददेनजर सभी प्रमुख स्थानों एवं मार्गों के पास अस्थायी एवं स्थायी रूप से इस्टबिन की व्यवस्था की जा रही है। रामकथा पार्क के आसपास 50-50 मीटर की दूरी, संपूर्ण घाट पर, राम की पैड़ी के आसपास के क्षेत्रों में तथा प्रमुख मार्गों व चौराहों पर 50-50 मीटर की दूरी पर भी डस्टबिन रहेगा। इसके अतिरिक्त सफाई वाहन निरंतर उक्त क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित कराते रहेंगे। वाहनों का नियंत्रण संबंधित क्षेत्र के मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षण की देखरेख में होगा। सभी वाहन चालक व सफाई नायक व्हाट्सअप ग्रुप पर सक्रिय रहेंगे। 

दीप हटाने के लिए लगाए जाएंगे 100 कर्मचारी

दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत रात में दीये हटाने के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस व्यवस्था में 100 कर्मचारी रहेंगे। साथ ही प्रशासन व विभागों से जो निर्देश मिलेंगे, उसके अनुरूप सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान रहेगा।

पेयजल व्यवस्था पर भी रहेगा ध्यान

दीपोत्सव में पेयजल की भी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहेगी। इसके लिए राम की पैड़ी, बांध तिराहा, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप,  रामकथा पार्क, डाक बंगला, करतलिया बाबा, तुलसी उद्यान, हेलीपैड के पास, बैंक ऑफ बड़ौदा, दीनबंधु अस्पताल के पास पानी के टैंकर की व्यवस्था रहेगी। साथ ही 5000 लीटर क्षमता के पानी के दो टैंक की भी व्यवस्था रहेगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!