ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
केन्द्र सरकार के 08 वर्ष पूरेहोने पर देश भर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन • “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान तेज: निष्क्रिय खातों की राशि लौटाने को जिला सहकारी बैंक के 20 शाखाओं में विशेष शिविर • जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान आयोजित , समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से जनसमस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश • भारतीय चिकित्सा प्रणाली प्राचीनतम एवं आज भी प्रासंगिक:जेपी सिंह • किसानों की एक एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल : सीएम योगी • गंगा एक्सप्रेस-वे: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास गाथा, 594 किमी की यह परियोजना बनेगी अर्थव्यवस्था की रीढ़ • सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी में गढ़े विकास के नए आयाम • स्टांप-निबंधन विभाग में हुए तबादलों में खुलेआम धांधली, उठ रहे सवाल ! • केन्द्र सरकार के 08 वर्ष पूरेहोने पर देश भर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन • “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान तेज: निष्क्रिय खातों की राशि लौटाने को जिला सहकारी बैंक के 20 शाखाओं में विशेष शिविर • जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान आयोजित , समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से जनसमस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश • भारतीय चिकित्सा प्रणाली प्राचीनतम एवं आज भी प्रासंगिक:जेपी सिंह • किसानों की एक एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल : सीएम योगी • गंगा एक्सप्रेस-वे: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास गाथा, 594 किमी की यह परियोजना बनेगी अर्थव्यवस्था की रीढ़ • सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी में गढ़े विकास के नए आयाम • स्टांप-निबंधन विभाग में हुए तबादलों में खुलेआम धांधली, उठ रहे सवाल ! •
राजनीति English

दिल्ली में निर्माण कार्य के नियमों में बदलाव, अब पुलिस से नहीं लेनी होगी अनुमति: अमित शाह

D

Dainik India News

• 8689 views
दिल्ली में निर्माण कार्य के नियमों में बदलाव, अब पुलिस से नहीं लेनी होगी अनुमति: अमित शाह

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के साथ ही आम जनता के हित में नए फैसले लिए जा रहे हैं। एक ओर दिल्ली को अपराध मुक्त बनाने की योजना पर काम हो रहा है, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्यों को सरल बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क से संबंधित नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

निर्माण कार्य के लिए पुलिस अनुमति की अनिवार्यता समाप्त

गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिया है कि अब दिल्ली में घर बनाने के लिए पुलिस से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले, सुरक्षा कारणों से निर्माण कार्य शुरू करने से पहले दिल्ली पुलिस से अनुमति लेना अनिवार्य था, जिससे आम लोगों को कई औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता था। इस प्रावधान को समाप्त करने से बड़ी संख्या में दिल्लीवासियों को लाभ मिलेगा और निर्माण प्रक्रिया अधिक सुगम होगी।

दिल्ली की कानून-व्यवस्था और यमुना सफाई पर अहम बैठक

बीते दिन गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और गृह मंत्री आशीष सूद के साथ बैठक कर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दिल्ली को अपराध मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

इसके अलावा, जल्द ही अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में यमुना की सफाई को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा और यमुना रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, इस बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!